Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
1445 किलोग्राम महुआ लाहन व 33 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 9 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर।जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत्त नरसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम खमतरा में दबिश देकर 1445 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 33 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 75 हजार 550 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।   जिले में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसम्बर तक नरसिंहपुर। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्रदेश स्तरीय ऊर्जा साक्षरता अभियान में अधिकाधिक लोगों को शामिल करने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसम्बर तक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। यह दिन ऊर्जा खपत के महत्व और हमारे दैनिक जीवन में इसके उपयोग, कमी और वैश्विक पारिस्थितिकीय तंत्र की स्थिति पर इसके प्रभाव के आंकलन के लिए मनाया जाता है। ऊर्जा संरक्षण दिवस लोगों को ग्लोबल बॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक करने पर केन्द्रित है। यह अवसर ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को बढ़ावा देता है। इस सिलसिले में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने‍ जिले में ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और ऊषा पोर्टल/ एप पर पंजीयन तथा ऊषा सर्टिफिकेशन के लिए अधिकारियों को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए दायित्व सौंपे हैं। इस संबंध में प्राचार्य पीजी कॉलेज, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास और सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान जिले के शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों एवं स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा साक्षरता संबंधी निबंध/ भाषण/ वाद- विवाद आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों का ऊषा सर्टिफिकेशन कराया जा रहा है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को ग्लोबल बॉर्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक कर लोगों का ऊषा सर्टिफिकेशन कराया जा रहा है। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्रों में पदस्थ अमले के माध्यम से भी यह कार्य किया जा रहा है। कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली जा रही है।   प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 16 दिसम्‍बर को नरसिंहपुर। जिले में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केन्द्रीय जेल के सामने न्यू बस स्टेंड के पास स्टेशन रोड नरसिंहपुर में 16 दिसम्बर सितम्बर को प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। मेले के लिए आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन गूगल लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 के माध्यम से कराया जा सकेगा। मेले में 16 दिसम्बर को JBM Group Ahamadabad, Yazaki India Pvt Ltd Bhopal, ABD Ltd Chhindwara, Minda Corporation Ltd. Ptihampur, Avtec Ltd Pithampur, Aisect Jabalpur कम्पनियां शामिल होंगी। इन कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिस/ अन्य पदों पर भर्ती की जावेगी। अप्रेंटिसशिप मेले में 18 से 28 वर्ष तक के आयु के और 10 वीं/ 12 वीं/ स्नातक/ आईटीआई उत्तीर्ण आवेदक शामिल हो सकते हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित दिनांक एवं समय पर अपने बायोडाटा एवं मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिप मेले में भर्ती के लिए संबंधित कम्पनी के नियम एवं शर्तें लागू होंगी। मेले में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें