Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: नरसिंहपुर जिले मे नशा मुक्ति को लेकर आमजनों किया जा रहा लगातर जागरूक एवं विगत 3 दिवसों में 35 नशे के कारोबारियों पर प्रकरण दर्ज कर जप्त की गयी 123 लीटर अवैध शराब।

Aditi News Team

Wed, Jun 21, 2023
नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन के कुशल नेतृत्व में जिले मे नशा मुक्ति को लेकर आमजनों किया जा रहा लगातर जागरूक एवं विगत 3 दिवसों में 35 नशे के कारोबारियों पर प्रकरण दर्ज कर जप्त की गयी 123 लीटर अवैध शराब। उल्लेखनीय है कि नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान चलाया है। यह अभियान 12 जून से 26 जून 2023 तक चलेगा। पखवाड़े के दौरान पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ आमजन को नशा न करने के प्रति प्रेरित कर रही है। *आयोजित किए जा रहे नशा मुक्ति जनचेतना कार्यक्रम :-* नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सेमिनार, रैली, नुक्कड सभा, जागरूकता शिविर आदि कार्यक्रमों के साथ विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु समझाईस दी जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर, नुक्कड सभा एवं चौपाल का आयोजन किया गया है। *नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही जारी :-* जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की मंशानरूप जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही। अभियान के तहत विगत 3 दिवस 35 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए जाकर 123 लीटर अवैध जप्त की गयी है। *अभियान के तहत बड़ी मात्रा में जप्त की जा चुकी है अवैध शराब :-* दिनांक 12 जून 2023 से दिनांक 20 जून 2023 तक नरसिंहपुर पुलिस द्वारा ताबडतोड कार्यवाही कर अवैध नशे के कारोबार में लिप्त 88 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 344 लीटर अवैध शराब जप्त एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार नशे का सेवन करने वाले 20 व्यक्तियों के विरूद्ध भी प्रकरण पंजीवद्ध किए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें