Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: नरसिंहपुर नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों पर ताबडतोड कार्यवाही जारी,11 आरोपियों से 41 लीटर अवैध शराब जप्त

Aditi News Team

Mon, Jun 19, 2023
नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों पर ताबडतोड कार्यवाही जारी, 11 आरोपियों से 41 लीटर अवैध शराब जप्त। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड सभाएं आयोजित कर आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में किया गया जागरूक। *जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की नुक्कड सभाएं, नशे के दुष्प्रभावों से आमजनों को कराया गया अवगत :-* ‘‘नशा मुक्त भारत पाखवाडा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नरसिंहपुर पुलिस की टीमों द्वारा आज नुक्कड सभाओं का आयोजन किया जाकर आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं नशे के काराबार पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु आमजनों से नरसिंहपुर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही जारी :-जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की मंशानरूप जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही। अभियान के तहत विगत दिवस 11 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए जाकर 41 लीटर अवैध जप्त की गयी है। अभियान के तहत बड़ी मात्रा में जप्त की जा चुकी है अवैध शराब :- दिनांक 12 जून 2023 से दिनांक 19 जून 2023 तक नरसिंहपुर पुलिस द्वारा ताबडतोड कार्यवाही कर अवैध नशे के कारोबार में लिप्त 74 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 294 लीटर अवैध शराब जप्त एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें