Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: "शक्ति टास्क फोर्स‘‘ की टीम के द्वारा शोभापुर काली मंदिर के पास बेैठे 2 नाबालिक बालक-बालिका को परिजनों के किया गया सुपुर्द

Aditi News Team

Mon, May 29, 2023
‘‘शक्ति टास्क फोर्स‘‘ की टीम के द्वारा मंदिर परिसर के पास नशा कर रहे 2 युवक जो महिलाओं द्वारा विरोध करने पर विवाद कर रहे थे ,को पकड़कर कार्यवाही हेतु थाना अधारताल के किया गया सुपुर्द ‘शक्ति टास्क फोर्स‘‘ की टीम के द्वारा शोभापुर काली मंदिर के पास बेैठे 2 नाबालिक बालक-बालिका को परिजनों के किया गया सुपुर्द पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने महिलायें/बालिकायें निर्भिक और निर्भय होेकर अपने घर से निकल सकें, यह सुनिश्चित करने के लिये किया है ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन जबलपुर को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा मे तथा महिलाओं /बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान की दृिष्ट से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा अभिनव पहल करते हुये ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन कर शुभारंभ किया गया है। अधारताल क्षेत्र में पचमठ मंदिर परिसर के पास 2 युवक गांजा चिलम सिगरेट पी रहे थे, मंदिर में पूजा करने आई महिलाओं के रोकने टोकने पर उक्त युवक बाद विवाद कर रहे थे, ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ के पहुंचने पर महिलाओं द्वारा युबको की शिकायत की गई टीम द्वारा समझाने पर युवकों द्वारा बहस करने पर दोनों युवकों को पकड़ कर थाना अधारताल के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार शोभापुर काली मंदिर के पास 2 नाबालिक बालक बालिका बैठे हुये मिले जिनसे पूछताछ करते हुये माता पिता से बात की गयी तो बालिका के परिजनों ने बताया कि सुबह घर से बिना बताये चली गयी है, जिसकी तलाश कर रहे हैं। सूचना पर परिजनो के पहुंचने पर बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संध्या तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक ब्रजेश भदौरिया, आरक्षक मनीष कुमार, जितेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक रजनी शिवहरे, मनीष पटेल, नगर सैनिक सुमन की सराहनीय भूमिका रही।   उल्लेखनीय है कि ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ की टीम के द्वारा महाविद्यालयों/स्कूल/ अन्य शैक्षणिक संस्थानों/कोचिंग स्थानों/सार्वजनिक स्थलों- आटो/बस स्टैण्ड, चौपाटी, पर्यटन स्थल, गार्डन, मॉल, इत्यादी भीड-भाड़ वाले एैसे संभावित स्थान जहॉ पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ दुव्यवहार की घटनायें घटित हो सकती है, पर सतत् रूप प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भ्रमण करते हुये समझाईश दी जा रही है। वहीं ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ को और सुविधाजनक, और बेहतर बनाने हेतु दिनॉक 27-4-2023 से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा हैल्पलाईन नम्बर 7587632990 जारी किया गया है। उक्त जारी हैल्प लाईन नम्बर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में ड््यूटी अधिकारी के डेस्क पर रहता है जिसका उपयोग राउड द क्लाक ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले टेलीफोन ड्यूटी अधिकारियों के द्वारा किया जाता है। उक्त हैल्प लाईन नम्बर पर छेडछाड, छींटाकशी या महिला सम्बंधी किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर तत्काल कन्ट्रोलरूम ड्यूटी अधिकारी के द्वारा शक्ति टास्क फोर्स के प्रभारी अधिकारी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक दी जाती है इसके पश्चात अन्य समय में सम्बंधित थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी को सूचना से अवगत कराया जाता है, इस हेतु एक रजिस्टर संधारित किया गया है। जिसमें प्राप्त होने वाली सूचनाओं को लिखा जाता है एवं सूचना पर क्या कार्यवाही की गयी इसका भी उल्लंेख किया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें