Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: स्टेशनगंज पुलिस को सफलता, 2 वर्ष से फरार 5 हजार रूपये का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार,

Aditi News Team

Sat, May 27, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस को सफलता, 2 वर्ष से फरार 5 हजार रूपये का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फरार वारंटियों की धरपकड की जा रही है। थाना स्टेशनगंज के अपराध क्रमांक 70/21 धारा 294 327.506 भादवि के प्रकरण में आरोपी संजय उर्फ संजू जितेंद्र दुबे उम्र 32 साल निवासी बेलखेड़ी, थाना ठेमी के विरूद्ध प्रकरण पंजीवद्ध कर चालान माननीय न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, नरसिंहपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसमें न्यायालय का प्रकरण क्रमांक 101 /21 प्राप्त हुआ। न्यायालय में विचारण के दौरान आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होने से आरोपी संजय उर्फ संजू जितेंद्र दुबे के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया जिसके उपरान्त वह करीबन 2 वर्ष से फरार चल रहा था। फरार स्थायी वारंटी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु की गयी थी 05 हजार रूपये के इनाम उद्घोषणा :- थाना स्टेशनगंज के अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 70/2021 धारा 294, 327, 506 भादवि के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी संजय उर्फ संजू जितेंद्र दुबे उम्र 32 साल निवासी बेलखेड़ी, थाना ठेमी जो कि विगत 02 वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी की पतसाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा 05 हजार के नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करनें की घोषणा की गयी थी। 2 वर्ष से फरार 5 हजार रूपये के इनामी स्थायी वारंटी को थाना स्टेशनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। :-थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा फरार वारंटी की पतासाजी हेतु तकनीकी माध्यमों एवं मुखबिर सक्रीय कर जानकारियां एकत्रित की गयी से सूचना प्राप्त हयी कि उक्त फरार स्थायी वारंटी वर्तमान में बहोरीपार में है। सूचना प्राप्त होते ही फरार वारंटी की गिरफ्तारी हेतु द्वारा थाना स्टेशनगंज की पुलिस टीम द्वारा आरोपी की हिकमत अमली के साथ घेरावंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त ही गयी। फरार वारंटी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक कमलेश चौरिया, सउनि सतीश राजपूत, प्रधान आरक्षक सचिन, आरक्षक सुनील, आरक्षक प्रशांत, सैनिक राजेंद्र की 2 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें