Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: 1190 किलोग्राम महुआ लाहन व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 8 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Dec 24, 2022
1190 किलोग्राम महुआ लाहन व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 8 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर।जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त करेली के अंतर्गत ग्राम बिछुआ, केरपानी, सरसला एवं बंधी में दबिश देकर 1190 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 60 हजार 550 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। सर्पदंश से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता नरसिंहपुर। जिले के नरसिंहपुर अनुविभाग में सर्पदंश से मृत्यु होने के एक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6- 4 के नवीन प्रावधानों के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है। इस सिलसिले में जिले की नरसिंहपुर के शिवाजी वार्ड के निवासी तुलाराम आ. मोतीलाल प्रजापति को घर में सोते समय सर्पदंश से 14 अक्टूबर 2022 को अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी सपना प्रजापति पति तुलाराम प्रजापति को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें