: गाडरवारा नर्मदा कॉलोनी से 9 जुआंरी गिरफ्तार,पुलिस ने 48000 रू.किये जप्त
Thu, Nov 12, 2020
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देश पर कार्यवाही। थाना गाडरवारा अंतर्गत जुआ खेलते 9 जुआडी गिरफ्तार, आरोपियों से किए गए 48000 रूपये नगद जप्त।
जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु एवं गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।
जिले मे जुआ खेलने वालो की सूचना देने हेतु किए गए मुखबिर सक्रीय:-
जिले में जुआ एवं सट्टे के अवैध व्यापार को पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जुआ के व्यापार में लिप्त एवं जुआ खेलने वालें व्यक्तियों की सूचना देने हेतु क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय कर सूचना प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में थाना गाडरवारा अंतर्गत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि नर्मदा कालोनी गाडरवारा में नाले के पास कुछ लोग ताश पत्तो पर हार जीत का खेल जुआ खेल रहे है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों किया गया गिरफ्तार:-
मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा प्रभारी एसडीओपी गाडरवारा श्रीमति मोहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा से निरीक्षक अजय सनकत, सउनि आर के मानेश्वर, आरक्षक राजेन्द्र पटैल, आरक्षक अनुराग दुबे, आरक्षक रूपेन्द्र चैाबे की विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निदेश के पालन में गठित टीम द्वारा सूचना अनुसार नर्मदा कालोनी गाडरवारा में घेराबंदी कर दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुये पकडने में सफलता प्राप्त की गयी।
जुआ के अवैध खेल में लिप्त 9 आरोपियों का किया गिरफ्तार:-
थाना गाडरवारा अंतर्गत नर्मदा कालोनी में चले रहे अवैध जुआ के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये 9 जुआडियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है जो निम्नानुसार है:-
नीलेश पटेल निवासी राजीव वार्ड, जितेंद्र राय निवासी जगदीश वार्ड गाडरवारा, मनोहर सेन निवासी राधा वल्लभ वार्ड, मोहम्मद मुमताज मंसूरी निवासी गढ़ा जबलपुर, मयंक पवार निवासी चावड़ी वार्ड गाडरवारा, दुर्गेश पटेल निवासी देवरी थाना सुआतला, अनिल चैधरी निवासी पुरैना रंधीर थाना बनखेड़ी, मोहित साहू निवासी बिजासेन वार्ड, राजा उर्फ अजय खडेतिया निवासी निरंजन वार्ड गाडरवारा को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से 48000 रूपये नगद एवं 52 ताश पत्ते जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 879/2020 धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया गया है।
: नरसिंहपुर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, Nov 8, 2020
नरसिंहपुर 6 पेटी देसी मदिरा जप्त,जिसकी कीमत बाजर में लगभग ₹27000 है ।
*पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में जिला अंतर्गत अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली की कार्यवाही।अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग कीमत 27 हजार रूपये कीमत की 6 पेटी कुल 54 लीटर देशी शराब जप्त।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा जिले अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से शराब का व्यापार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलें के विभिन्न थानो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति उमर नदी पुल के पास ग्राम नयाखेडा में अवैध रूप से शराब छिपाकर रखे हुये है एवं ग्राहकों को बेचने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली उमेश दुबे, उनि विजय सेन, सउनि विजय पाल, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक प्रहलाद, आरक्षक संजय की विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम नयाखेडा उमर नदी पुल के पास घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति जो पुल के नीचे छिपा हुआ था वह पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस द्वारा आरोपी को भागता देख उसका पीछा किया गया किंतु आरापेी झाडी का फायदा उठाकर छिप गया। पुलिस टीम द्वारा गहनता से आरोपी की तलाश करने पर उसे पकडने में सफलता प्राप्त हुयी। गिरफ्तार आरोपी से नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम रामप्रसाद उर्फ बारेवीर पिता फूलसिंह पटैल उम्र 45 साल निवासी ग्राम नयाखेडा होना बताया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा पुलिस के नीचे छिपायी गयी 6 पेटी कुल 54 लीटर देश शराब जप्त की गयी।
आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से बेचने हेतु रखी गयी शराब जप्त होनें पर उसके विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 727/2020 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।
अवैध शराब के व्यापार में लिप्त आरोपी की धरपकड करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
: उप्र.बहराइच देशी तमंचा जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, Nov 8, 2020
एक अदद देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ 1 नफर धारा 3/25 एक्ट के तहत अ
भियुक्त गिरफ्तार
उ.प्र. पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय श्री कमलेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर जय नारायण शुक्ल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.11.2020 को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया
अभियुक्तगण का नाम पता
शाहिद पुत्र बल्लू निवासी चंदनपुर थाना नानपारा जनपद बहराइच
गिरफ्तारी करने वाले टीम का नाम
-
उप निरीक्षक श्री रामविलास यादव थाना मोतीपुर
2.हेड कांस्टेबल अयोध्या प्रसाद थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
कांस्टेबल हरेंद्र यादव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
कांस्टेबल हरेंद्र प्रसाद थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह थाना मोतीपुर जनपद बहराइच