Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: होशंगाबाद,एक ही परिवार के तीन लोगो की ट्रेक्टर से कुचलकर की हत्या

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2020

होशंगाबाद- जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम आयपा में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगो की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद हत्यारा खुद ही ट्रेक्टर से सिवनी मालवा थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया । बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था पर जुताई को लेकर आज विवाद हुआ और उसके बाद ग्राम के ही दूसरे पक्ष के युवक ने तीन लोगों को ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला।
पुलिस अधीक्षक संतोष गौर का कहना –
होशंगाबाद की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम आयपा के दो परिवारों में पुरानी रंजिश इतनी बढ़ गई कि आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को ट्रेक्टर से कुचलकर बेरहमी से मार डाला, तीनो की घटना स्थल ग्राम आयपा में ही मौत हो गई, घटना को अंजाम देकर हत्यारा  अनवर खुद ही पुलिस के पास पंहुचा और स्वयं ने जुर्म कबूल कर लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम आयपा पहुंची वहीं होशंगाबाद एसपी संतोष गौर भी घटना स्थल पहुंचे। घटना में राजू उर्फ राजेन्द्र, कुँवर सिंह सहित 11 साल के मासूम बच्चे आयुष यदुवंशी की मौत हुई है। फिलहाल मामला पारिवारिक जमीनी विवाद का बताया जा रहा है लेकिन पुलिस जाँच में जुट गई है कि आखिर इतने संघीन मामले के पीछे बजह क्या है और हत्या में कितने लोग शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें