Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा एवं सीएम राईज स्कूल में हुआ गिजु भाई पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षकों का सम्मान 

Aditi News Team

Sat, Dec 24, 2022
जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा एवं सीएम राईज स्कूल में हुआ गिजु भाई पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षकों का सम्मान गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र एवं सीएम राईज स्कूल में पिछले दिनों भोपाल के विधानसभा मानसरोवर सभागार में शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान से सम्मानित साईंखेड़ा ब्लॉक के शिक्षको को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद शिक्षा केन्द्र में कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती की पुजन अर्चना से हुई । पूजन उपरांत गिजु भाई सम्मान से सम्मानित शिक्षको सिराज अहमद सिद्दिकी, शेख जाफर खान, मधुसूदन पटैल, पवन राजौरिया , अनिरुद्ध अवस्थी, अंजुलता नेमा, सुषमा तिवारी, प्रियंका अग्रवाल एवं भागवती मेहरा का सम्मान पुष्प एवं डायरी भेंटकर बीआरसी गिरीश पटैल,बीएसी संदीप स्थापक,योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा , जनशिक्षक प्रशांत राय, रामकृष्ण अहिरवार ने किया। सीएम राइस विद्यालय के पुस्तकालय में माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी, भानू राजपूत एवं पूनम बसेडिया ने भी गिजु भाई पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षको को सम्मानित किया। जनपद शिक्षा केन्द्र एवं सीएम राईज विद्यालय में बीआरसी , बीएसी एवं शिक्षको ने अपने उदबोधनो में कहा कि मप्र विधानसभा में शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षको के सम्मान से संपूर्ण ब्लॉक एवं जिला गौरवांवित हुआ है। आप सभी को अपनी शालाओं में गिजु भाई के सिद्धांतों को आगे बढाने की आवश्यकता है । सम्मानित शिक्षको में सिराज अहमद सिद्दिकी, शेख जाफर खान , पवन राजौरिया , अंजुलता नेमा, प्रियंका अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे एवं मेरा विद्यालय , मेरा घर सिद्धांत का अनुसरण करने की बात कही।

Tags :

जरूरी खबरें