: योग मनुष्य का स्वभाव बन जाना चाहिए
Mon, Oct 31, 2022
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभयोग प्रतियोगिता, स्पर्धा का नहीं, साधना का विषय है : डॉ. वार्ष्णेयमहर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान एवं राज्य स्तरीय शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल द्वारा प्रथम योग क्लबों के लिए प्रथम राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. अशोक वार्ष्णेय राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती एवं संस्थान के चेयरमेन एवं राज्य योग आयोग के उपाध्यक्ष श्री भरत बैरागी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नृत्य योग, कलाओं से परिपूर्ण पहली प्रस्तुति शिव आराधना की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति ग्वालियर संभाग की छात्राओं ने दी।
डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं है, यह मन और शरीर को जोड़ने की क्रिया है। योग सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। मनुष्य की दिनचर्या में योग भोजन की तरह अनिवार्य बनता जा रहा है। यह यम से समाधि तक की वैज्ञानिक क्रिया है। योग एनर्जी लेस से एनर्जी मैन भी बनाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि योग को उनकी तरह अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग मनुष्य का स्वभाव बन जाना चाहिए। उपस्थित छात्र/छात्राओं को भी नियमित योग अभ्यास करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग क्वालिटी ऑफ लाइफ बनाता है। योग प्रतियोगिता एवं स्पर्धा का विषय नहीं, साधना का विषय है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री बैरागी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीनतम अनूठी विधा योग हमें विरासत में मिली है। योग से हमें नई पीढ़ी का चरित्र-निर्माण करना है। उन्होंने खगोल का उदाहरण देते हुए उज्जयिनी की वेधशाला की वर्षों पूर्व योग साधना से हमारे पूर्वजों ने स्थापना कर दी थी। भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण एवं आदिशंकराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि म.प्र. से ही नया इतिहास लिखा जा रहा है। उसी क्रम में एक और नया अध्याय हम योग साधक इन योग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर लिखने जा रहे हैं। प्रतियोगिता में 45 जिलों से 400 छात्र/छात्राएँ एवं 110 कोच, जिलायोग प्रभारी एवं निर्णायकों द्वारा अंडर- 14,17,19 के बालक बालिकाओं के समूह वर्ग की योग रिदमिक, आर्टिस्टिक की प्रतियोगिताएँ 2 नवम्बर 2022 तक सम्पन्न की जायेंगी।आभार प्रदर्शन निदेशक, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान श्री प्रभात राज तिवारी ने किया।
: सुविधायुक्त कक्षाओं में अध्ययन कर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकेंगे
Sun, Oct 30, 2022
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजें सिंह यादव ने अशोकनगर जिले की तहसील पिपरई में सीएम राइज स्कूल का भूमि-पूजन किया।साथ ही अशोकनगर जिला मुख्यालय और ईसागढ़ में भी सीएम राइज स्कूलों के लिए भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि इन स्कूलों में विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को स्थाई माध्यम से शिक्षा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले के विद्यार्थी अब पूर्ण सुविधायुक्त कक्षाओं में अध्ययन कर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकेंगे।
: नवागत जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया
Fri, Oct 28, 2022
नवागत जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कियाशुक्रवार को सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सागर एवं डीपीसी सागर एच पी कुर्मी ने स्थानांतरण उपरांत सागर से कार्यमुक्त होकर दोपहर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के पूर्व उनका डीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि जिले के स्कूलो में बच्चों को बेहतर शिक्षा व पढ़ाई के प्रति माहौल मिले एवं नरसिंहपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर हम सभी को कार्य करना है। इस अवसर पर डीपीसी एस के कोष्टी, रमसा के एडीपीसी जी एस पटैल, योजना अधिकारी गजेंद्र नायक, मुख्य लिपिक प्रकाश साहू, प्राचार्य ए के चौबे, जयमोहन शर्मा , देवेश वैद्य सहित सागर जिले से श्री कुर्मी के साथ आये शिक्षक अरुण दुबे , मनोज पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
प्राचार्यो के हुए तबादले
गत दिवस लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्यो की तबादला सूची जारी की गई। तबादला सूची में प्रतुल इंदुरख्या प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली से शासकीय उ मा विद्यालय मिढवानी , संतोष मिश्रा प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल निवारी से शासकीय हाईस्कूल चिरहकलां, अल्फ़्रेड उइके प्राचार्य शासकीय उ मा विद्यालय खुलरी से शासकीय हाईस्कूल खुरसुरु, आशा नेमा प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बरमान से शासकीय हाईस्कूल रामपिपरिया, जनार्दन गजभिये प्राचार्य शासकीय उ मा विद्यालय बम्होरी तिंदनी से शासकीय कन्या उ मा विद्यालय बरगी जिला जबलपुर स्थानांतरित किए गए है ।