: गाडरवारा, संयुक्त संचालक ने किया बीटीआई में उत्कृष्ट प्रयोगशाला का भ्रमण
Wed, Oct 19, 2022
संयुक्त संचालक ने किया बीटीआई में उत्कृष्ट प्रयोगशाला का भ्रमणगाडरवारा। गत दिवस संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ रामकुमार स्वर्णकार ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में रसायन शास्त्र के उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित रसायन प्रयोगशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें शिक्षक के के राजौरिया ने परावर्तन के नियम, वेग संवेग संरक्षण नियम, दोलन की गति, दर्पण प्रतिबिंब, आर्गेनिक रसायन के कार्बनिक रसायनों के नाम व सूत्र सहित रसायन की अनेक कठिन अवधारणों को सरलीकृत रूप से समझाने की दृष्टि से उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे टीएलएम की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री राजौरिया ने उनके द्वारा बीटीआई स्कूल की दीवारों पर एवं बड़े हॉल में की गई आकर्षक पेटिंग को भी दिखाया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री स्वर्णकार ने बीटीआई स्कूल में श्री राजौरिया द्वारा प्रयोगशाला में किए गए नवाचारों को सीएम राईज स्कूलों में भी कराये जाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा की विज्ञान एवं रसायन जैसे कठिन विषयो का ज्ञान छात्र छात्राओं को सरल टीएलएम का उपयोग करके ही दिया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य अनुप शर्मा, जयमोहन शर्मा, सुशील शर्मा, विनय शंकर शर्मा,मनमोहन शर्मा, मधुसूदन पटैल, पवन राजौरिया, राघवेंद्र चौधरी , राजेश दुबे आदि भी उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, शाला में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित
Wed, Oct 19, 2022
शाला में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा । गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कान्हरगांव की शासकीय माध्यमिक शाला में सामाजिक न्याय विभाग जिला पंचायत नरसिंहपुर के कला पथक दल द्वारा बच्चों को नशा से दूर रहने तथा नशा न करने संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया । इस अवसर पर ल नशामुक्ति से संबंधित शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर कला पथक दल नरसिंहपुर के सदस्य एवं शाला के प्रधानपाठक दलगंजन सिंह कौरव एवं समस्त स्टाक व शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, चयनित शालाओं में निदानात्मक आकलन आयोजित
Wed, Oct 19, 2022
चयनित शालाओं में निदानात्मक आकलन आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के चयनित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार 9 एवं 11 वी के छात्र छात्राओं के लिए निदानात्मक आकलन का आयोजन किया गया जिसमे छात्र छात्राओं को एक प्रश्नपत्र हल करने दिया जिसे निर्धारित समयावधि में हल किया गया। निदानात्मक आकलन चीचली ब्लॉक के शासकीय बालक उ मा विद्यालय सालीचौका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखाखैरी, करपगांव एवं हाईस्कूल सिंगपुर छोटा एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा के शासकीय आदर्श, कन्या नवीन, कन्या शाला , सीएम राईज साईंखेड़ा, हायर सेकंडरी नांदनेर, आमगांव छोटा, बम्होरी कलां, हाईस्कूल सिरसिरी में किया गया। उल्लेखनीय है कि निदानात्मक आकलन हेतु एक दिन पूर्व ही परीक्षा सामग्री नरसिंहपुर से केंद्र अध्य्क्ष को दी गई थी ।