: साईखेडा, सीएम राईज स्कूल में पुलिस ने दी छात्र छात्राओं को जानकारी
Fri, Sep 30, 2022
सीएम राईज स्कूल में पुलिस ने दी छात्र छात्राओं को जानकारीसाईखेडा। सी एम राइज स्कूल साईखेडा मे पुलिस विभाग कि टीम के द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों से बचने के उपाय बताये। आरक्षक रश्मि राजपूत ने गुड टच, बैड टच एतव महिला हेल्पलाइन के बारे मे बताया। इस अवसर पर ए एस आई सुरेश गोस्वामी ने आनलाइन हो रही ठगी के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया । इस मौके पर शाला के प्रभारी प्राचार्य वेनीशंकर पटेल ने टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र बर्मा, भानु राजपूत, अखलेश मेहरा, जी एस मेहरा, मनीष तिवारी, हरगोविंद पटेल, दुर्गेश शुक्ला, भाईजी चौधरी मौजूद रहे
: गाडरवारा ,आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशन
Fri, Sep 30, 2022
आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशनगाडरवारा। गत दिवस जबलपुर में आयोजित शालेय संभागीय वुशू (मार्शल आर्ट) खेल प्रतियोगिता में स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रो ने पीटीआई सत्यप्रकाश ढिमोले के निर्देशन में नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवांवित किया। विद्यालय के छात्र अमन ठाकुर, मनीष धानक, भूपेंद्र अहिरवार, शुभी श्रीवास्तव एवं सौरभ साहू ने स्वर्ण पदक, विशेष खंगार, कृष्णकांत कर्ण ने रजत पदक एवं सुधांशु ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया । स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र 8 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इसी प्रकार जबलपुर में ही आयोजित संभागीय कुराश( मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में भी विद्यालय के ही छात्र आदर्श पटेल एवं आकाश तिनगुरिया ने गोल्ड मेडल जीता । उक्त दोनों छात्र विदिशा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छात्रो की सफलता पर बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल , प्राचार्य के के वर्मा एवं सम्पूर्ण स्टाफ ने बधाइयां दी है।
: गाडरवारा, शिशु मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
Thu, Sep 29, 2022
शिशु मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजनगाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नर्मदा कालोनी में विध्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा योजना के तहत परिषद महाकौशल प्रांत के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और आलेख वाचन का कार्यक्रम पालक प्राचार्य दिनेश शर्मा की देख रेख में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें नरसिंहपुर, करेली, चीचली, गोटेगांव, व गाडरवारा विध्दालय के भैया बहनों ने भाग लिया । कार्यक्रम के सभी पक्षों निरीक्षण, मार्गदर्शन, निर्णायक कार्य में श्रीसुनील शर्मा महाविद्यालय प्रोफेसर व विधत परिषद के प्रमुख, श्री राजोरिया जी ब्लाक शिक्षा विभाग, दीपक स्थापक विज्ञान व्याख्याता, जिला विज्ञान प्रमुख शिशु मंदिर श्री कैलाश जी साहु नरसिंहपुर का सक्रिय सहयोग के साथ सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रस्तुति पर यथोचित मार्गदर्शन करते हुए उत्साहित किया गया ।वहीं दूसरी ओर शिशु मंदिर गाडरवारा के कोषाध्यक्ष श्री संतोष जी शर्मा डेरी वालो, सचिव देवकिशन सोनी मुन्ना भैय्या ने भविष्य में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत के साथ प्रदर्शन करने की प्रेरणा सहित आशीष प्रदान किया ।स्थानीय विध्दालय के सभी आचार्य, सेवा सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगदान किया ।