Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा ,आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशन

Aditi News Team

Fri, Sep 30, 2022
आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशन गाडरवारा। गत दिवस जबलपुर में आयोजित शालेय संभागीय वुशू (मार्शल आर्ट) खेल प्रतियोगिता में स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रो ने पीटीआई सत्यप्रकाश ढिमोले के निर्देशन में नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवांवित किया। विद्यालय के छात्र अमन ठाकुर, मनीष धानक, भूपेंद्र अहिरवार, शुभी श्रीवास्तव एवं सौरभ साहू ने स्वर्ण पदक, विशेष खंगार, कृष्णकांत कर्ण ने रजत पदक एवं सुधांशु ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया । स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र 8 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इसी प्रकार जबलपुर में ही आयोजित संभागीय कुराश( मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में भी विद्यालय के ही छात्र आदर्श पटेल एवं आकाश तिनगुरिया ने गोल्ड मेडल जीता । उक्त दोनों छात्र विदिशा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छात्रो की सफलता पर बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल , प्राचार्य के के वर्मा एवं सम्पूर्ण स्टाफ ने बधाइयां दी है।

Tags :

जरूरी खबरें