: गाडरवारा,पोस्टकार्ड प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से
Tue, Nov 30, 2021
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत विद्यार्थी देश के पीएम को संबोधित करते हुए लिखेंगे पोस्टकार्ड
गाडरवारा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा 4 से 12 वी तक के छात्र छात्राओ के लिए प्रथम चरण में पोस्टकार्ड अभियान 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलाया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की अभियान के तहत छात्र छात्राएँ देश के माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक एवं 2047 में मेरे सपनों का भारत आदि बिषयो पर अपने विचार रखते हुए पोस्टकार्ड लिखकर शाला स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे । प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं हेतु स्कूल प्रबंधन को उक्त पोस्टकार्ड समीपी डाकघर से खरीदने होंगे।शाला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ विचारों वाली 10 प्रविष्टियों को दी गई ईमेल आईडी पर अपलोड करने होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने इस संबंध मे जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कुल, केंद्रीय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के लिए एक आदेश के जरिये निर्धारित समय सीमा में पोस्टकार्ड प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए है।
: गाडरवारा,हल्केवीर पटैल ने डीईओ को सौंपी सूची
Mon, Nov 29, 2021
गाडरवारा। बीते दिवस शिक्षा चेतना यात्रा के प्रमुख सूत्रधार राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल ने चेतना यात्रा के सजग सिपाही माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया के साथ नरसिंहपुर में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के घर पहुँचकर उनकी कुशल क्षेम पूछी। इस अवसर पर उन्होंने जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा होने वाले सम्मान के लिए शिक्षा चेतना यात्रा के दौरान परखे गए जिले के 80 उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षको की प्रथम प्रस्तावित सूची सौंपी । इसके अलावा उनके द्वारा जिले के 25 उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षको की दूसरी सूची भी जल्द सौंपी जाएगी। उन्होंने डीईओ मेडम को जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिक्षा गुणवत्ता हेतु बनाये जा रहे व्हाट्सअप्प ग्रुप की जानकारी भी दी।
: गाडरवारा,नवोदय विद्यालय की शिक्षिका ने दिया मार्गदर्शन
Mon, Nov 29, 2021
गाडरवारा- विगत दिवस नवोदय विद्यालय से हिंदी की शिक्षिका सीमा गढेबाल शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में पहुंची उन्होने कक्षा पांचवी के वच्चो से संवाद किया और नवोदय परीक्षा के लिए फार्म भरने की बात कही उन्होंने शिक्षकों को बताया कि नवोदय परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना है और शाला में सभी दर्ज बच्चों के फार्म भरना है इस मौके पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल कृष्णकांत कोरव उपस्थित रहे।