: गाडरवारा,मुस्कुराकर दौड़े दिव्यांग, पाये पुरस्कार, खिले चेहरे
Mon, Nov 29, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ,जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर एस के कोष्टी के निर्देशन एवं बीआरसी डी के पटैल के कुशल नेतृत्व में शासकीय कन्या हाई स्कूल चीचली में चीचली विकासखण्ड की शासकीय शालाओं में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए खेलकूद एवं विभिन्न सामर्थ्य कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तत्सबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटेल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ के एस वंशकार प्राचार्य, अरुण दुबे बीएसी, संजय सिंह एमआरसी की उपस्थिति में सरस्वती पूजन से किया गया। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए रंगोली, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, चम्मच दौड, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल ठाकुर,द्वितीय स्थान अनिल कुमार, तृतीय स्थान कपिल कुम्हार तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनिता कुशवाहा, द्वितीय स्थान सुहानी भरिया, तृतीय स्थान आसनी राजपूत ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ज्ञानवती गौंड़, द्वितीय स्थान खुशबू यादव, तृतीय स्थान सोनम मेहरा ने प्राप्त किया। दौड के अंतर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनिकेत यादव, द्वितीय स्थान अनिल कुमार, तृतीय स्थान कपिल कुम्हार तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अमृता, द्वितीय स्थान आसनी राजपूत, तृतीय स्थान अनिता कुशवाहा ने प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम में समस्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। सभी पुरस्कृत विद्यार्थी 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ में चीचली विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरस्कार, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण प्रतुल इंदुरख्या प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, डीके पटेल बीआरसी, केएस बंशकार प्रभारी प्राचार्य कन्या हाई स्कूल , जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन लेखराम गौतम ने किया। प्रतियोगिताओ में सत्यम ताम्रकार, बुलंद कुशवाहा, संजय सोनी, रामकुमार कौरव, लेखराम गौतम ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में संजय सिंह एमआरसी, अरुण दुबे बीएसी, अजय नामदेव, संजय सोनी सीएसी, सत्यम ताम्रकार, बुलन्द कुशवाहा, संतोष कौरव, लेखराम गौतम, सुनील सोनी, रामकुमार कौरव, दीपक चौरसिया, सतीश पटेल, हेमकुमार नामदेव, श्रवण ठाकुर, नेतराम कौरव, संजय सिंह राजपूत, प्रिया फुंडे, ईशवती धुर्वे, कैलाश कहार, दीपक ताम्रकार, मोहन राजपूत, मुन्नालाल चढ़ार तथा कन्या हाई स्कूल चीचली के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
: गाडरवारा,अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन आज से
Mon, Nov 29, 2021
गाडरवारा। शासकीय हायरसेकंडरी एवं हाईस्कूलों में 29 नवम्बर दिन सोमवार से कक्षा 9 से 12 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो रहा है। तत्सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 नवम्बर से 8 दिसंबर तक पहली पाली में कक्षा 9 एवं 11 वी की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में कक्षा 10 एवं 12 वी की परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिये गए है। विदित हो की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में उक्त परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का वितरण साईंखेड़ा विकासखण्ड की शालाओं हेतु बीटीआई स्कूल गाडरवारा से एवं चीचली विकासखण्ड की शालाओं हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली से किया जा चुका है। बीटीआई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा के निर्देशन में मलखान मेहरा,के के राजोरिया, चंद्रकांत विश्वकर्मा, मनमोहन शर्मा,रोहित वाल्मीक एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या की देखरेख में वीरेंद्र राजपूत, उषा कुरचानिया, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव एव काशीराम रजक के सहयोग से सामग्री का वितरण किया गया।
: नरसिंहपुर दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा, कोविड-19 प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
Sat, Nov 27, 2021
नरसिहपुर । मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विश्व स्तरीय सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों के चयन हेतु 28 नवंबर 2021 दिन रविवार को आयोजित की जाने वाली परीक्षा को व्यवस्थित व नियम पूर्वक संचालित करने हेतु कलेक्टर रोहित सिंह के द्वारा जारी दिशा निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन द्वारा नरसिंहपुर जिले के 2 परीक्षा केंद्र एमएलबी व शासकीय नेहरू उ0 माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर के केंद्र अध्यक्ष व नियुक्त पर्यवेक्षकों की सी एम राइस चयन परीक्षा की ब्रीफिंग सम्पन्न हुई। सीएम राइस चयन परीक्षा में रमसा प्रभारी जीएस पटेल की अनुपस्थिति के कारण उत्कृष्ट प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक उदैनिया को जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर द्वारा परीक्षा संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया ।नोडल अधिकारी डॉ अशोक उदेनिया ने ब्रीफिंग के दौरान पर्यवेक्षकों को परीक्षा विधिवत संचालन हेतु बिंदुवार जानकारी दी गई जिससे पर्यवेक्षक को परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार की समस्या ना हो व चयन परीक्षा का संचालन तैयारी के साथ विधिवत संपन्न हो सकें। सीएम राईस चयन परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विषयमान से एलडीटी/ प्राथमिक शिक्षक,एच एम प्राथमिक माध्यमिक व उप प्राचार्य प्रथम पाली 10:00 से 12:00 तक व द्वितीय पाली 2:00 से 4:30 तक जिसमें विषयमान से यूडीटी ,उच्चतर माध्यमिक शिक्षक, व्याख्याता, माध्यमिक शिक्षक सम्मिलित होंगे ।साथ ही प्रत्येक शिफ्ट में कोविड-19 प्रोटोकाल का भी पालन शिक्षकों को करना अनिवार्य होगा। कोरोना के कारण प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर क्षमता से आधी संख्या में अभ्यर्थियों को बिठाया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। सीएम राइस परीक्षा की ब्रीफिंग में नोडल अधिकारी डॉ अशोक उदेनिया, प्राचार्य अश्विनी कुमार चौबे, श्रीमती विनीता पांडे, आर0 के0 श्रीवास्तव , सबल सिंह पटेल सहित सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।