: गाडरवारा,शिक्षक हल्केवीर पटैल की शिक्षा चेतना यात्रा शुरू
Sun, Oct 24, 2021
जिले के नवाचारी शिक्षको के प्रोत्साहन हेतु अभिनव पहल
गाडरवारा। गत दिवस कलेक्टर रोहित सिंह की सदप्रेरणा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण जिले के नवाचारी शिक्षकों की खोज करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने एवं उनमें शिक्षा व खेलों के प्रति उत्साह जाग्रत करने के उद्देश्य से राजकीय सम्मान प्राप्त व नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल के नेतृत्व में जिले में शिक्षा चेतना यात्रा का शुभारंभ हो गया है। यात्रा का शुभारंभ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गाडरवारा में बी टी आई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में शिक्षा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ़ एवं बच्चों द्वारा बड़ेे उत्साह के साथ शिक्षा चेतना यात्रा का अभिनंदन किया । इस मौके पर शाला के रसायन शास्त्र के नवाचारी शिक्षक के.के.राजौरिया ने विद्यार्थी हित में किये गये नवाचारों को एक एक कर बताया गया जिनका सूक्ष्मता से अवलोकन कर शिक्षक हल्केवीर पटैल ने बारम्बार उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की । उन्होने अपने उदबोधन में जिले के अन्य शिक्षकों को ऐसे शिक्षकों से प्रेरणा लेने की जरूरत बताते हुए राजौरिया को मौके पर सम्मानित किया। शुभारंभ उपरांत शिक्षा चेतना यात्रा किसानी माध्यमिक शाला गाडरवारा से होती हुई विकास खंड चीचली की माध्यमिक शाला खैरुआ पहुँची जहाँ शिक्षक हल्केवीर पटैल ने काफी लंबे समय से नवाचारों में संलग्न शिक्षक योगेन्द्र सिंह सिलावट द्वारा शाला को शिक्षा एक्सप्रेस ट्रेन का रूप दिये जाने को बाल आकर्षण के लिए अदभुत प्रयोग बताया साथ ही शिक्षकों के नवाचारों की तारीफ करते हुए बच्चों सहित सभी को संबोधित किया।शनिवार को शिक्षा चेतना यात्रा ग्राम साईंखेड़ा के ख़िरका टोला, सेठान, बनवारी, बाँसखेड़ा, बम्होरी कलां आदि ग्रामो की शासकीय शालाओं में पहुँची जहाँ पर प्रभा वर्मा, अनुरुद्ध अवस्थी, प्रीतम रूसिया, वेणी शंकर पटैल, कमलेश विश्वकर्मा , नगेन्द्र त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया ।विदित हो की जिले में शिक्षा चेतना यात्रा निकालने पर संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा, डी डी वर्मा, कैलाश पटैल,मधुसूदन पटैल, मनीष शंकर तिवारी, बेनिशंकर पटैल, भानु राजपूत, सुरेंद्र पटैल, पुहुप पटैल, विजय नामदेव सहित अन्य ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है।
: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियां जोरों पर, साप्ताहिक संवादो के जरिये दिया जा रहा प्रशिक्षण
Tue, Oct 19, 2021
गाडरवारा। 12 नवम्बर को होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तिथि नजदीक आते ही जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन एवं जिला परियोजना समन्वयक एस के कोष्टी के कुशल मार्गदर्शन एवं चीचली बीईओ ए एस मसराम, बीआरसी डी के पटैल , साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी चंदन शर्मा के सतत निर्देशन में साईखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शालाओं में तैयारियां जोर पकड़ती जा रही है। प्रति सप्ताह दोनों विकासखंडों के जनशिक्षा केंद्रों पर शैक्षिक संवादों के माध्यम से प्रश्न बैंको के कठिन प्रश्नों का सरल तरीके से समाधान उत्कृष्ट शिक्षको द्वारा कराया जा रहा है। बीते दिनों चीचली विकासखण्ड अंतर्गत चीचली, सुखाखेरी एवं कठौतिया जनशिक्षा केंद्रों पर अलग अलग आयोजित शैक्षिक संवादों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी से जुड़ी कठिन अवधारणाओं का समाधान किया गया। जनशिक्षा केंद्र कठौतिया में प्राचार्य एम के चक्रवर्ती, डाइट से ब्लॉक प्रभारी जी एल उपरेलिया, बीआरसी डी के पटेल एवं विनोद सोनी ने शिक्षको से साप्ताहिक एवं मॉक टेस्टों के कठिन प्रश्नों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उनके सरल तरीके से समाधान के बारे में बताया। जनशिक्षा केंद्र चीचली के शैक्षिक संवाद में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने कहा की साप्ताहिक शैक्षिक संवाद कठिन अंशो के समाधान का उचित माध्यम है। संवाद में शिक्षक सत्यम ताम्रकार, सुनील सोनी, मुन्नालाल पटले एवं मनीष सोनी ने गणित, पर्यावरण, हिंदी एवं विज्ञान विषय से जुड़े कठिन बिंदुओं पर चर्चा की। सुखाखेरी जनशिक्षा केंद्र के शैक्षिक संवाद में प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र ठाकुर एवं क्लस्टर प्रभारी लेखराम गौतम ने कठिन बिंदुओं के समाधान को सीखने के प्रतिफल के आधार पर करने के निर्देश दिए। संवाद में शिक्षक कमलेश दूरबार, कुलदीप कौरव, सुनील चौकसे, पवन बिजोरिया, कृतिका कौरव , योगेश श्रीवास्तव, लेखा शर्मा , गोपाल पटैल , अनीता कटारा ने भी अपने विचार व्यक्त कर विभिन्न विषयों की कठिन अवधारणाओं से अवगत कराया। विदित हो कि साईखेड़ा ब्लॉक के कन्या नवीन जनशिक्षा केंद्र में भी शनिवार को जनशिक्षको मो अपसार खान , बनवारी लाल नागवंशी एवं क्लस्टर प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता द्वारा शैक्षिक संवाद सम्पन्न हो चुका है।
: गाडरवारा,चीचली बीईओ ने किया निरीक्षण
Mon, Oct 18, 2021
गाडरवारा। गत दिवस चीचली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ए एस मेसराम ने चीचली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बारहबड़ा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला , ग्राम सुखाखेरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, ग्राम ड्डरसुरु के शासकीय हाईस्कूल एवं शासकीय माध्यनिक शाला सिंगपुर छोटा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कुलो में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वें की तैयारी से जुड़े अभिलेख, शालेय रिकार्ड देखे । उन्होंने कोविड प्रोटोकाल के साथ समय पर शाला संचालन , स्कुलो में समुचित साफ सफाई सहित अन्य निर्देश भी शिक्षको को दिए।