: गाडरवारा,विश्व हाथ धुलाई दिवस पखवाड़े का आयोजन शुरू
Tue, Oct 5, 2021
गाडरवारा। शालाओं में विद्यार्थियों एवं शिक्षको की सुरक्षा एवं शाला परिसर को कोविड 19 संक्रमण से सुरक्षित रखने हेतु इस वर्ष 2 अकटुबर से 18 अकटुबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हए स्कूल शिक्षा विभाग के जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की तत्सबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा विधिवत निर्देश जारी कर स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित गतिविधियों को ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित करते हुए शाला स्तर पर कोविड प्रोटोकाल के तहत आयोजित करने के निर्देश दिये गए है एवं इस वर्ष विश्व हाथ धुलाई दिवस की थीम "हमारा भविष्य स्वच्छ हाथों में" रखी गई है । स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शालाओं में 6 एवं 7 अकटुबर को शाला में नवनिर्मित हाथ धुलाई ईकाई की शिक्षको एवं विधार्थियो के साथ सेल्फी लेना, 8 एवं 9 अक्टूबर को साबुन से हाथ धोने के चरणों का प्रशिक्षण एवं शाला में व्यवस्था संधारित करना , 11 अकटुबर को साबुन से हाथ धुलाई की विभिन्न अवसरों पर चर्चा करते हुए समूह में चित्र बनाना एवं शालाओं में सुरक्षित पेयजल के भण्डारण एवं सही तरीके से रखने हेतु बढ़ावा देना तथा परिचर्चा एवं प्रशिक्षण, 12 अकटुबर से 18 अकटुबर तंक शाला में सामुहिक रूप से हाथ धुलाई करते हुए स्वच्छ हाथों का विधार्थियो एवं शिक्षक का समूह फ़ोटो लेना आदि गतिविधियों को करवाना है। इसके अलावा 18 अक्टूबर तक विद्यार्थियो द्वारा ग्राम सभाओं में साबुन से हाथ धोने का डेमो प्रदान करना, शालाओं में उपलब्ध जल स्रोतों से पानी की गुणवत्ता जांच पीएचई विभाग की प्रयोगशाला कार्य भी करवाना है। उल्लेखनीय है की राज्य शिक्षा केन्द्र ने उपरोक्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग ब्लॉक एवं जिला स्तर से कराने के निर्देश भी दिए है। बीईओ प्रतापनारायण, ए एस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद झारिया, मनीराम मेहरा, अरुण दुबे ने समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रभारियों से स्वच्छता पखवाड़े की गतिविधियों को 18 अकटुबर तक संपन्न कराये जाने की अपील की है।
: गाडरवारा,संकुल प्राचार्य ने किया निरीक्षण
Sun, Oct 3, 2021
गाडरवारा। गत दिवस शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा के प्रभारी प्राचार्य के के वर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन के निर्देशानुसार संकुल की अधीनस्थ शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम चिरहकलां के शासकीय हाईस्कूल एवं एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला , ग्राम साँगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला , ग्राम बरेली (कठौतिया) की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला एवं ग्राम भूतखेड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला में निरीक्षण के दौरान शाला परिसर की समुचित साफ सफाई, कोविड प्रोटोकाल का पालन, एनएएस 2021 की तैयारी, समय पर शालाओं का संचालन एवं पूरे समय शिक्षको की उपस्थिति के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डी एस धानक, महेश अधरुज, यशपाल राजपूत,खीर सागर मेहरा, कैलाश वर्मा, राहुल कोरी,मधुसूदन पटैल ,दशरथ जाटव, विवेक नाईक देवेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कौरव श्रीमती रूपी जैन, आरिका सिजारिया, लता कहार, किरणलता ठाकुर, शकुन अधरुज, दयावती गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, त्रैमासिक परीक्षाएं संपन्न
Sun, Oct 3, 2021
गाडरवारा। गाडरवारा तहसील अंतर्गत साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के शासकीय हाई एवं हायरसेकंडरी विद्यालयों में 9 से 12 वी तक की कक्षाओ में त्रैमासिक परीक्षाएं कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विधिवत संपन्न हो गई है। 24 सिंतम्बर से दो पालियों में शुरू हुई परीक्षाओ में इस बार 3 घण्टे की जगह ढाई घण्टे का समय छात्र छात्राओं को प्रश्नपत्र हल करने दिया गया था। त्रैमासिक परीक्षा में कक्षा 9 वी एवं 11वी की परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजे तक एवं कक्षा 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाएं दोपहर 1:30 से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षाएं सम्पन्न होने के बाद अब शालाओं में मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।