Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: भोपाल, मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया उर्दू अकादमी की पत्रिका "मौज ए नर्मदा" का विमोचन

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

भोपाल। संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने उर्दू अकादमी द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका "मौज ए नर्मदा" का विमोचन किया। अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने सुश्री ठाकुर को पत्रिका की एक प्रति भेंट की। पत्रिका का अवलोकन करते हुए श्री ठाकुर ने अकादमी की गतिविधियों की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे नवाचार और सकारात्मक गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

सुश्री ठाकुर ने विशेष रूप से पत्रिका को उर्दू और देवनागरी दोनों लिपियों में प्रकाशित कराने के लिए अकादमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे उर्दू साहित्य और उर्दू अकादमी में हो रहे प्रयासों से उर्दू लिपि न जानने वाले पाठक भी परिचित हो सकेंगे। 

 डॉ. नुसरत मेहदी ने  त्रैमासिक पत्रिका "मौज ए नर्मदा" के बारे में बताते हुए कहा कि इसमे बीते 3 माह में उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों/ गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट दी गई है। इससे लोग अकादमी के कार्यों और गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें