: Gadarwara तेल और दाल के पेकिटों का वितरण शुरू
Fri, Mar 26, 2021
गाडरवारा। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत कोविड 19 के चलते शालाएं बंद होने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में प्रदायित भोजन पकाने की राशि के समतुल्य दाल एवं तेल प्रदाय करने के निर्देशों के परिपालन में साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केन्द्र से जनशिक्षा केंद्र वार स्कुलो को दाल और तेल के पेकिटों का वितरण शुरू हो गया है । पैकिट मिलते ही बीते गुरुवार से ही शासकीय प्राथमिक शाला देवरी (मिढ़वानी) सहित अनेक क्षेत्रीय शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में बच्चों को पैकिट वितरित होने लगे है। देवरी में प्राथमिक शिक्षक सुरेंद्र पटेल ने समूह अध्य्क्ष कौशल्या पटैल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभा कहार की उपस्थिति में बच्चों को तेल और दाल के पैकिट वितरित किये। इस अवसर पर सुरेंद्र पटैल ने बताया कि शासन की मंशानुसार फिलहाल माह अगस्त 2020 से लेकर माह अकटुबर कुल 73 शेक्षणिक दिवस हेतु तेल और दाल के पेकिटों का वितरण किया गया है। उल्लेखनीय है की बीआरसी कार्यालय से इसी माह अंत तक समस्त स्कूलों को दाल और तेल के पैकिट वितरण करने के निर्देश दिए गए है।
: राजगढ़,सवासड़ा में एक करोड की लागत से बना हाईस्कूल भवन
Wed, Mar 24, 2021
राजगढ़ के ग्राम सवासड़ा में आमजन की मांग पर एक करोड की लागत से हाईस्कूल भवन स्वीकृत हुआ। भवन बनने के पश्चात इस का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम स्थल पर एल.ई.डी. के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान जब प्रतिनिधि श्री मानोज हाड़ा, सरपंच व अन्य पदाधिकारियों के साथ शिक्षा और लोक निर्माण के अधिकारी शामिल रहे।
: Gadarwara मुख्यमंत्री ने किया हीरापुर हाईस्कूल का वर्चुअल लोकार्पण
Wed, Mar 24, 2021
गाडरवारा। विगत बुधवार को बाबई चीचली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हीरापुर में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मिनी स्टूडियो, मिंटो हॉल से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं को टेलीविजन पर वर्चुअल लोकार्पण के कार्यक्रम को दिखाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटैल ने अपने उदबोधन में विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राओं को स्कूल भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए स्कूल के विकास में हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिवा। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प माला एव पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जगदीश प्रसाद नेमा ने किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र पटैल (मंझले भैया), जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय पटैल,छोटेलाल कौरव,ग्राम सरपंच विमला घनश्याम कौरव, बाबा दानी, लक्ष्मीकांत चौकसे, शेखर जी , आर डी प्रजापति, संकुल प्राचार्य के एस वंशकार, गजेंद्र कौरव, जितेंद्र प्रजापति, राजेश कसेरा, बड़ेलाल कौरव, राघवेंद्र कौरव, शिवा ताम्रकार, भारती मेहरा, संतोष कौरव, विनय वंशकार, दीपक कौरव सहित ग्राम के नागरिक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।