: उच्च शिक्षा मंत्री से की चर्चा
Mon, Jul 19, 2021
गाडरवारा। बीते शनिवार की रात्रि अमरकंटक एक्सप्रेस द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के भोपाल से जबलपुर जाते समय स्थानीय रेलवे स्टेशन पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं प्राथमिक शिक्षक शैलेन्द्र यादव ने उनसे मुलाकात करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को लंबित महँगाई भत्ता एवं वेतनवृद्धि दिए जाने संबंधी चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा की सरकार जल्द कर्मचारियो की उक्त मांगो के विषय मे उचित निर्णय लेगी। इस मौके पर यादव समाज के सचेन्द्र यादव, वृजेन्द्र यादव, संतोष यादव, चंदन यादव, विजय यादव भी उपस्थित रहे एवं मंत्री श्री यादव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
: गाडरवारा,बीआरसी व बीएसी ने किया निरीक्षण
Sat, Jul 17, 2021
गाडरवारा। बीते दिनों साईंखेड़ा बीआरसी चंदन शर्मा एवं बीएसी योगेंद झारिया ने ग्राम जमाडा , खैरी पाली, झिरिया करैहया की शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं एवं किसानी प्राथमिक शाला गाडरवारा का निरीक्षण करते किया। इस अवसर पर शालाओं में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन व मैपिंग करने, कक्षावार व्हाट्सअप्प समूहों का निर्माण कर 5 मेंटर से प्रतिदिन सम्पर्क करते हुए संभाग की लिंक पर प्रतिदिन फीडबैक भरने , शाला परिसर की सफाई एवं शालेय अभिलेख अपडेट रखने , शिक्षको की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं पौधारोपण कर वायुदूत एप्प में फ़ोटो अपलोड करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्दश शिक्षको को दिए गए ।
: गाडरवारा,आरटीई प्रवेश हेतु सत्यापन कार्य जारी
Thu, Jun 24, 2021
गाडरवारा। साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत समस्त अशासकीय शालाओं में आरटीई निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के तहत जनशिक्षा केंद्र स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन कार्य इन दिनों जारी है। विकासखण्ड के 68 अशासकीय स्कुलो में प्रवेश हेतु जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के आदेशानुसार नगर गाडरवारा के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी के के वर्मा, शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा में प्रभारी प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में प्रभारी प्राचार्य आनंद चौकसे , शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईंखेड़ा में प्रभारी प्राचार्य डी डी वर्मा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलोहा बड़ा में प्रभारी प्राचार्य जीवनलाल झरबड़े के मार्गदर्शन में सत्यापन कार्य जनशिक्षको द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय के एन व्ही स्कूल में दस्तावेज सत्यापन कर रहे जनशिक्षक मो अपसार खान एवं बनवारी लाल नागवंशी ने बताया की सत्यापन के दौरान हम लोगो को सूक्ष्मता से दस्तावेजों की जांच कर पोर्टल पर एंट्री करनी होती है। उल्लेखनीय है की प्रवेश प्रक्रिया में इस बार कुछ परिवर्तन किए गए है जिसके तहत वंचित समूह बीपीएल के अलावा जिन बच्चों के माता पिता कोविड 19 से मृत हुए है उन बच्चों को भी आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 1 जुलाई एवं निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदकों का चयन 6 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी के द्वारा किया जाएगा । लाटरी में चयनित बच्चों को 16 जुलाई तक स्कुल में जाकर प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा। जनशिक्षा केंद्र स्तर पर दस्तावेज सत्यापन में जनशिक्षक प्रशांत राय, सुरेंद्र राजपूत, नेपाल सिंह झारिया, डी एस कीर, प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार , प्रसन्न खत्री, महेश अधरुज, उत्तम वर्माका सहयोग निरंतर मिल रहा है। जनपद शिक्षा केन्द्र साईखेड़ा के बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा एवं एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत ने पालकों से जल्द से जल्द दस्तावेज सत्यापन कराने की अपील की है।