: स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत 1 मई से
Tue, Apr 30, 2024
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत 1 मई सेगाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार समस्त शासकीय शिक्षण संस्थाओं मे ग्रीष्मकालीन अवकाश आज 1 मई से प्रारंभ हो रहे है। विभाग द्वारा जारी पत्रानुसार स्कूली छात्र छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1मई से शुरू होकर 15 जून तक एवं शिक्षको के लिए 1 मई से 31 मई तक रहेगा ।
: गाडरवारा,यूसीमास ग्लोटच अकादमी प्रदेश में सिरमौर
Sun, Apr 28, 2024
यूसीमास ग्लोटच अकादमी प्रदेश में सिरमौर
गाडरवारा।अबेकस एवं मानसिक गणना आधारित दुनिया की अनोखी शिक्षा पद्धति यूसीमास की जिले की अग्रणी संस्था ग्लोटच अकादमी जो वर्ष 2008 से ऊर्जा नगरी गाडरवारा में संचालित है।संस्था के संचालक नवीन सोनाली चौबे के अनुसार सन 2008 से निरंतर गाडरवारा के परिश्रमी बच्चे और लगन शील पालकों के अनवरत सहयोग से इस संस्था ने यूसीमास की राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तर पर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्रतिवर्ष जीते हैं।साथ ही अभी तक सैकड़ों बच्चे यूसीमास कोर्स की स्नातक उपाधि प्राप्त कर अपने अपने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।वर्ष 2018 में अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में संस्था के द्वारा 5 बच्चों को सर्वोच्च रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज कराया है एवं वर्ष 2020 में ऑन लाइन प्रतियोगिता में नगर के 22 बच्चों ने ब्रिटेन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।वर्ष 2024 में 27 अप्रैल को इंदौर में आयोजित हुई यूसीमास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्था के 52 प्रशिक्षित बच्चों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।नगर के श्रेष्ठ नगरिया ने सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान एवं आरव बोहरे ने पांचवा स्थान अर्जित किया।संस्था के 10 बच्चों ने प्राविण्य सूची में एवं 13 छात्रों ने सांत्वना स्थान प्राप्त कर 14 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 118 देशों की यूसीमास अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु संस्था के 28 विद्यार्थियों का चयन इसी प्रतियोगिता द्वारा किया गया है।*नगर के बच्चों ने भाग लिया यूसीमास गणित के महाकुंभ में*यूसीमास मध्य प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली मेंटल एवं अर्थमैटिक अबेकस की 19 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 एवं 28 अप्रैल 2024 को इंदौर में आयोजित हुई।जिले की अग्रणी ग्लोटच अकादमी से 62 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 5 से 13 आयु वर्ग के मध्य प्रदेश के यूसी मास विद्यार्थियों को 8 मिनट में गणित के 200 सवाल जिसमें जोड़ना घटाना गुणा एवं भाग के से जटिल प्रश्नों को लिखित में हल करने का लक्ष्य दिया गया ।प्रतियोगिता सुबह 8:30 से आरंभ होकर दोपहर 2:30 बजे तक 5 चक्रों में आयोजित हुई। प्रत्येक चक्र में 800 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें गाडरवारा नगर के बच्चों का समय दोपहर 12:30 बजे था। 27 अप्रैल को रात्रि में ही पालकों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा एवं यूसी मास की वेबसाइट से रिजल्ट की घोषणा हुई।विजेता एवं मेरिट प्राप्त बच्चों को 28अप्रैल को लाभ मंडपम इंदौर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया गया।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भी संस्था के 6 विद्यार्थियों को 3 वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करने पर यू सी मास की स्नातक 🎓की उपाधि भी प्रदान की गई। ये विद्यार्थी है।आरव बोहरे,शुभ चौधरी, श्रेष्ठ नगरिया, उन्नति जाटव,आगम गोलछा पार्थ खरीकघरे।यू सी मास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नगर के विजेता बच्चों के नाम इस प्रकार हैं।आरव खरे,आरव माने, अभय साहू, आदित्य कौरव,अलीशा अग्रवाल,अंश कौरव, अराध्या साहू, आरूषि माने,अथर्व खरे, डेविड राज पुरोहित,देव मोकलकर, देवांश ढीमोले, ,हंसिका साहू ,,कार्तिक साहू, कृतज्ञ रघुवंशी, लक्ष्य परचानी,नमामि कौरव, नव्या कौरव ,नायरा परचाणी, पलक प्रजापति, प्रबल तिवारी ,प्रकृति कौरव, रचना माने राघव दुबे ,राशि कौरव, साक्षी सिंह ,समृद्धि मिढोतिया सांख्य मिश्रा, , शरद कौरव, शाश्वत मिश्रा, शिवांश झरिया, सृष्टि कौरव उन्नति जाटव, वैष्णवी कौरव ,विनायक पटेल, प्रथम धाकड़, शुभ चौधरी ,आभास पाराशर, आगम गोलछा ,अभियांश राजपूत, अंशुमान राजपूत, हार्दिक बघेल, हर्ष गोलछा, जैनम लुनावत, मान्यता कौरव, मोइज उल इस्लाम, पार्थ खरीकघरे ,रियांश नेमा ,समर्थ नेमा, वेदिका जाटव, योग कौरव।
: गाडरवारा(सहावन),शासकीय हाई स्कूल सहावन का बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
Thu, Apr 25, 2024
शासकीय हाई स्कूल सहावन का बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
गाडरवारा(सहावन),। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10 वी एवम 12 वी के परीक्षा परिणाम घोषित किये हैं नरसिंहपुर जिला पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा ।चीचली विकास खण्ड के शासकीय हाई स्कूल सहावन का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा,कुल 42 विद्यार्थी दर्ज थे तथा सभी परीक्षा में सम्मलित हुए सभी 42 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए जिसमे 29 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में एवम 13 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुशील शर्मा ने स्टाफ के सभी सदस्यों सूर्यकांत मेहरा,शिरीष पाटकर,लखन चौधरी,संजय कौरव,पुरषोत्तम लोधी ,विपुल तिवारी,गणेश वर्मा,अंकिता मेहरा एवम सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।