: करेली, एन जे एम स्कूल ने अपना सोलहवाँ स्थापना मनाया एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया
Thu, Apr 11, 2024
भागीरथ तिवारी, करेली
करेली। एनजेएम इंग्लिशस्कूल बसखेडा मे स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।नवजाग्रति मंडल के सचिव प्रमोद गुप्ता के मुख्य आतिथ्य ,एन.जे एम.स्कूल के सचिव , ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं जगदीश मिश्रा की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनमोहन सिंग राठौर, के विशिष्ट आतिथ्य प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता की समुपस्थिति में संपन्न हुआ ,प्रारंभ में सरस्वती वंदना के साथ सरस्वती पूजन की गई ,परीक्षा फल प्रतिवेदन का वाचन परीक्षा प्रभारी श्रीमती प्रीति दुबे व्दारा किया गया ।कक्षा नर्सरी में प्रथम लक्ष्य यादव 99 प्रति. व्दितीय स्थान रोहन कौरव ,विराज पटेल,95 प्रति. तृतीय स्थान प्रज्ञा रजक 93 प्रति.अंक प्राप्त किए।कक्षा के.जी.वन मे प्रथम स्थान संयोगिता मेहरा 97 प्रति.व्दितीय स्थान गुंजन गौंड 95 प्रति.तृतीय स्थान हुसैद खान 94 प्रति.प्राप्त किए ।क्लास के.जे.टू से प्रथम स्थान तेजस्व यादव 95 प्रति.,व्दितीय स्थान रूद पटेल,आदर्श गौंड 94 प्रति शत तृतीय स्थान राम ठाकुर 93 प्रति.कक्षा फस्ट में प्रथम स्थान दीक्षा विश्वकर्मा 95 प्रति.,व्दितीय स्थान सिमरन भलावी 94 प्रति.,तृतीय स्थान भूमि पटेल 89 प्रति.प्राप्त किए ।क्लास सैकंड में प्रथम स्थान पूजा गोस्वामी 95 प्रतिशत व्दितीय स्थान मयंक नामदेव 93.70 प्रति. तृतीय स्थान ओवेश खान 93.5 प्रति. प्राप्त किए।कक्षा थर्ड से प्रथम स्थान जिया कौरव 95.75प्रतिशत व्दितीय स्थान ,अवनि पिता विनय पटेल 93.50 प्रति. तृतीय स्थान शिवानी विश्वकर्मा 91.प्रति. प्राप्त किए ।कक्षा फोर्थ में प्रथम स्थान वेदिका पटेल 97प्रतिशत ,व्दितीय स्थान अंश पिता दिनेश पटेल 93 प्रति. तृतीय स्थान सरताज खान 85 प्रति. कक्षा छठवी में प्रथम स्थान अल्फिया खानम 95.10 प्रति. व्दितीय स्थान रेशमा खानम 95 प्रति. तृतीय स्थान सत्यम जाटव 72 प्रति. कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान जोया नाज 96 प्रति शत,व्दितीय स्थान मालती पटेल 92 प्रति. तृतीय स्थान टीना विश्वकर्मा 87 प्रतिशत ने प्राप्त किए ।सभी मेधावी छात्र/ छात्राओं को मंचस्थ महानुभावों व्दारा प्रगति पत्रक व गिफ्ट प्रदान किए गए ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमोद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों की पूंजी बच्चे है ,हमें बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाना है, घर ही प्रथम पाठशाला है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगदीश मिश्रा ने संबोधित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना की ,प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए ,सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा अर्जित करें ।परिणाम ही पूर्णता नहीं ।आज संस्कारों की महती आवश्यकता है ।विद्यालय बालकों को सर्वागीण विकास हेतु सतत प्रयत्न शील है ।कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ शिक्षक रोहित तिवारी व आभार परीक्षा सहप्रभारी राजश्री गोस्वामी ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं का योगदान रहा ।वंदेमातरम गायनआरती वर्मा ,आरती स्वामी ,निकिता कुर्मी व्दारा प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही ।
करेली। नवजागृति मंडल द्वारा संचालित विद्यालय एन. जे. एम. स्कूल ने अपना सोलहवाँ स्थापना पर्व चैत्र वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आदि शक्ति दुर्गा की आराधना कर मनाया। पंडित सुरेश पाण्डे आचार्य द्वारा, मंत्रोच्चारण कर पूजन कराई गई। पूजन उपरांत कन्या पूजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश नेमा द्वारा किया गया समिति के सचिव प्रमोद गुप्ता, एन. जे एम. के सचिव जगरीश मिश्रा प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता, संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद पेठिया ने पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर एन. जे. एम. स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती प्रीति दुने, राजश्री स्वामी आरती वर्मा, रचना चौकसे, निकिता कुर्मी, अजय अग्रवाल, रोहित तिवारी, रामजी पटेल, प्रदीप विश्वकर्मा सहित छात्र। छात्राओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी में मनी सेन पिता गिरिजाशंकर सेन ने अपने बच्चे का प्रवेश कराया। पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
: जबलपुर,कलेक्टर ने फर्जी आईएसबीएन नम्बर से किताबों के विक्रय रोकने के लिये की सघन जांच
Wed, Apr 10, 2024
कलेक्टर ने फर्जी आईएसबीएन नम्बर से किताबों के विक्रय रोकने के लिये की सघन जांचजबलपुर। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज फर्जी या बिना आईएसबीएन नम्बर से किताबों के विक्रय रोकने के लिये नौदरा ब्रिज स्थित चिल्ड्रन बुक डिपो, उखरी तिराहा विजय नगर स्थित न्यू राधिका बुक पैलेस एवं गोरखपुर स्थित संगम बुक डिपो का औचक निरीक्षण किया। इसके पहले उन्होंने अनुभागीय राजस्व अधिकारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने तथा पाठ्यपुस्तकों के आईएसबीएन कोड का ऑनलाईन सत्यापन करने के निर्देश दिये थे। श्री सक्सेना ने फर्जी अथवा बिना आईएसबीएन कोड की पाठ्यपुस्तकों को जब्त करने के निर्देश भी दिये थे। जिसके तारतम्य में एसडीएम गोरखपुर ने संगम बुक डिपो, एसडीएम आधारताल ने उखरी तिराहा स्थित न्यू राधिका बुक पैलेस, एसडीएम रांझी ने नौदरा ब्रिज स्थित चिल्ड्रन बुक डिपो, एसडीएम जबलपुर ने गोलबाजार स्थित न्यू राधिका बुक पैलेस, एसडीएम पाटन ने रामपुर स्थित न्यू राधिका बुक पैलेस की आकस्मिक जांच की। अनुभागीय राजस्व अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री सक्सेना ने भी पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के साथ बुक डिपो का निरीक्षण किया।
: शिक्षा में उम्र बाधा नही-डॉ गजानन मिश्र
Tue, Apr 9, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
शिक्षा में उम्र बाधा नही-डॉ गजानन मिश्र।
शिक्षा निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है इसमें उम्र मायने नही रखती इसी संदर्भ में महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में पदस्थ डॉ गजानन मिश्र (प्रोफेसर समाजशास्त्र) को 29 जनवरी 2024 में रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में डि,लिट् की शोध मौखिकी सम्पन्न हुई जिसे विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन क्रमांक conf/TEC/2024/06दिनांक 04/04/2024 द्वारा डि,लिट् की उपाधि की पात्रता पर अंतिम मोहर लगा दी गई,आपके शोध का विषय था "महिला अपराधिता एक सामाजिक प्रघटना" एक्सपर्ट के तौर पर पूरनमल यादव मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, एवं लखनऊ विश्वविद्यालय से डॉ प्रमोद गुप्ता, रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ वर्मा जी, डॉ एन के पेंडसे, डॉ संजय तिवारी लखनऊ, डॉ ध्रुव कुमार दीक्षित जबलपुर, एवं अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे। इस शोध विषय का महत्वपूर्ण पहलू यह था कि इसमें जबलपुर सम्भाग के 8 जिलों की द्वितीयक स्रोतों से 12408 अपराधिताओ को लिया,जिसमे प्रत्येक जिलों का 8 प्रतिशत से लेकर प्राथमिक तथ्यों के आधार पर जेल से विमुक्त 992 अपराधिताओ से विभिन्न अपराधों से सम्बंधित प्रश्नों को लेकर उनके पुनर्वास की स्थिति को स्पष्ट किया गया है, साथ ही शोध विषय मे वैयक्तिक अध्यन पद्धति से 10 खूंखार महिला अपराधिताओ का भी साक्षात्कार कर, अध्ययन में शामिल किया गया है, डॉ मिश्रा से यह प्रश्न पूछा कि - महिला अपराधियों को शोध में क्यो चुना, तो आपका प्रतिउत्तर था कि व्यक्ति, समाज,पुलिस एवं न्यायालय, का दृष्टिकोण महिलाओं के प्रति बड़ा ही नरम होता है वह कितने ही बड़े अपराधों में लिप्त क्यो न हो,इस रुख की वजह से साफ बच जाती है,यही मूल प्रश्न है जो शोध का विषय बना। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के इतिहास में डॉ मिश्रा समाजशास्त्र विषय मे दूसरी डि,लिट् उपाधि प्राप्त व्यक्ति है इस अवसर पर अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य,शहडोल विश्वविद्यालय कुलपति डॉ रामशंकरजी अटलविहारी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति, डॉ खेमसिंह डेहरिया, राजा शंकर शाह छिंदवाड़ा कुलपति डॉ लीला भलावी,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ आर के जोशी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं सभी शुभ चिंतको के द्वारा डि,लिट् की उपाधि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।