: गाडरवारा, सीएम राइज स्कूलो मे कक्षा तीन छै एवं नवमी वेसलाइन टेस्ट लेने हेतु शिक्षको का हुआ प्रशिक्षण
Wed, Sep 6, 2023
सीएम राइज स्कूलो मे कक्षा तीन छै एवं नवमी वेसलाइन टेस्ट लेने हेतु शिक्षको का हुआ प्रशिक्षण.गाडरवारा । विगत दिवस सीएम राइज एसडीएम स्कूल नरसिंहपुर में प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षको को थर्ड पार्टी वनाकर प्रशिक्षण दिया गया जिसमे नोडल अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा प्राचार्य के सानिध्य में मास्टर ट्रेनर रश्मि कौरव एवं मोहित श्रीवास्तव ने वहुत वारीकी से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण मे वताया कि कक्षा तीसरी के तीन विषय हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित का मोखिक वेसलाइन टेस्ट लेना है और 6वी मे हिन्दी गणित अंग्रेजी एवं नवमी मे हिन्दी, गणित ,अंग्रेजी, विज्ञान विषय की लिखित वेसलाइन टेस्ट लेना है जो ओएमआर सीट पर होगा जिसमे शिक्षक सुरेन्द्र पटैल, विश्वनाथ शर्मा ,कमलेश शर्मा लेखा शर्मा ,सपना रघुवंशी मूलचंद पटैल उपस्थित रहै ।
: गाडरवारा,विशेष खंगार राज्य स्तर पर चयन
Fri, Aug 25, 2023
गाडरवारा,विशेष खंगार राज्य स्तर पर चयनगाडरवारा । शास. आदर्श उ मा वि गाडरवारा के छात्र विशेष खंगार ने संभाग स्तरीय बुशू(मार्शल आर्ट) प्रति. सिवनी में स्वर्णपदक प्राप्त करके राज्यस्तरीय प्रति. ग्वालियर में अपना स्थान बनाया । आने बाले चार दिनों में वह राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने के लिये संघर्ष करेंगे ।छात्र को सफलताओं की इस दोड़ में संस्था प्राचार्य श्री के के वर्मा एवं व्यायाम निर्देशक श्री सत्य प्रकाश ढिमोले का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा हे।
: गाडरवारा, ओलंपियाड परीक्षा संपन्न,
Fri, Aug 25, 2023
ओलंपियाड परीक्षा संपन्न.गाडरवारा। विगत दिवस शासन के आदेश अनुसार कक्षा दूसरी से आठवीं तक की ओलंपियाड परीक्षा प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में रखी गई जिसके तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में ओलंपियाड की परीक्षा रखी गई केंद्राअध्यक्ष आनंद चौक से एवं जन शिक्षक दीपक स्थापक के सानिध्य में परीक्षा संपन्न हुई जिसमें 219 में से सभी 219 बच्चे उपस्थित रहे खास बात यह रही परीक्षा उपरांत सभी बच्चों को केंद्र पर भोजन कराया गया यह भोजन की व्यवस्था जन शिक्षा केंद्र के द्वारा रखी गई जिसमें सभी बच्चों ने परीक्षा उपरांत भोजन किया इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में सिराज अहमद सिद्दी, सुरेंद्र पटेल, अनिरुद्ध अवस्थी, महेश तिवारी, लालजी कपाडिया, शेख जफर खान,सुरेन्द्र मरकाम ,आरती उइके,प्रियंका अग्रवाल ,सीने ढिमोले एवं लगभग 18 शिक्षकों ने पर्यवेक्षक कार्य किया यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक कक्षा दूसरी से पांचवी एवं 12:00 बजे से 3:00 बजे तक छठवीं से आठवीं की परीक्षा संपन्न हुई ।