: बीएसी ने शालाओ का भ्रमण कर शिक्षको को किया प्रशिक्षित
Tue, Sep 19, 2023
बीएसी ने शालाओ का भ्रमण कर शिक्षको को किया प्रशिक्षितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक के बीएसी एवं स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के प्रभारी पंवन राजौरिया ने क्षेत्रीय शालाओं का भ्रमण कर शिक्षको को सर्वे से संबंधित प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ग्राम कामती, पिटहरा, मिढवानी, खैरी टोला, खैरी पाली एवं ख़िरक़ा टोला साईंखेड़ा सहित जनशिक्षाकेंन्द्र बम्होरी कलां की शालाओ में जाकर शिक्षको को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शिक्षको को बताया कि स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे 3 नवम्बर को सेम्पिल शालाओं में होना है। सर्वे के लिए 3, 5 एवं 8 वी कक्षाओ के बच्चों का साप्ताहिक टेस्ट होना है । सभी शिक्षक प्रश्नबैंको से बच्चों को अभ्यास कराते हुए लर्निंग आऊटकम्स का उपयोग कर टेस्ट की तैयारी कराएं। बच्चों को ओएमआर शीट पर भी अभ्यास कराएं। शालाओं के भ्रमण के समय श्री राजौरिया के साथ जनशिक्षाकेंन्द्र क्लस्टर प्रभारी भी मौजूद रहे ।
: नन्हे गणितज्ञों का अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में हुआ चयन
Mon, Sep 18, 2023
नन्हे गणितज्ञों का अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में हुआ चयनविश्व सहित भारत के सबसे बड़े अबेकस शिक्षा के प्रसिद्ध यूसीमास अबेकस की 22 वीं नेशनल प्रतियोगिता "लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में 2 सितम्बर 2023 में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंश अबेकस एकेडमी नरसिंहपुर से कुल 4 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें लवयांश लोधी एवं शुभ सिंह ठाकुर ने अपने वर्ग में द्वितीय इनर अप एवं रेयांश बासपानी ने छठे वर्ग में चतुर्थ रनर अप में खिताब जीता। प्रतियोगिता में आठ मिनिट में दो सौ सवाल हल करने का लक्ष्य था। विजेता छात्रों ने 2- 3 दिसम्बर को मलेशिया में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।पुरस्कार वितरण समारोह में यूसीमास ग्लोबल फाउंडर प्रोफेसर डॉ. डिनो वांग मलेशिया, इंडिया यूसीमास हेड मि. स्नेहल कारिया द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋज बाफना ने सभी विजेताओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था प्रमुख शोभा नागपुरे एवं अभिभावकों ने भी बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
: स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा जारी बदले हुए पैटर्न से छात्र छात्राएँ दे रहे परीक्षा
Sat, Sep 16, 2023
स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा जारी
बदले हुए पैटर्न से छात्र छात्राएँ दे रहे परीक्षा
गाडरवारा। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 12 सितंबर से शुरू हुई नौवीं से 12वीं कक्षा की तिमाही परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी है । ये परीक्षाएं 21 सितंबर तक चलेंगी। विदित हो कि तिमाही की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर हो रही है।। इन परीक्षाओं में अनेक विद्यार्थी शामिल हों रहे है । उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट सुधारने के लिए तिमाही और छमाही परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जा रहा है। ये पेपर वार्षिक परीक्षा की तरह हों रहे है । इसके पांच अंक वार्षिक परीक्षा में भी जोड़े जाएंगे । नौवीं एवं 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का हो चुका है । वहीं 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी पहला पेपर मनोविज्ञान का दें चुके है । परीक्षा के लिए विद्यार्थी 30 मिनट पहले पहुंच रहे है । परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले पेपर दिया जा रहा है । विदित हो कि प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से 21 सितंबर के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार करा सकेंगे। परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक है । हालांकि कुछ कक्षाओं के पेपर दोपहर दो से पांच बजे के बीच भी हों रहे है । विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं की प्रैक्टिस के लिए इन परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जा रहा है ।