: रमसा एडीपीसी ने स्कूलो में किया आईसीटी लैब की सामग्री का सत्यापन अर्धवार्षिक परीक्षाओ का भी निर्देश कर दिए निर्देश
Sat, Dec 9, 2023
रमसा एडीपीसी ने स्कूलो में किया आईसीटी लैब की सामग्री का सत्यापन अर्धवार्षिक परीक्षाओ का भी निर्देश कर दिए निर्देशगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूलों में रमसा एडीपीसी अनिल कुमार ब्यौहार ने दल के साथ भ्रमण कर आईसीटी लैब की कम्प्यूटर सामग्री का भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन किया। उन्होंने क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा में बीटीआई स्कूल, कन्या उ मा शाला, कन्या नवीन विद्यालय, ग्राम आमगांव छोटा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित चीचली ब्लॉक में सालीचौका के शासकीय बालक उ मा विद्यालय, कन्या उ मा विद्यालय, शा उ मा विद्यालय सूखाखैरी एवं तेन्दूखेड़ा छोटा में निरीक्षण के दौरान जारी अर्धवार्षिक परीक्षाओ का भी निरीक्षण कर छात्र छात्राओं की उपस्थिति से जुड़ी जानकारी भी ली। इस अवसर पर श्री ब्यौहार ने कहा कि स्कुलो में आईसीटी लैब के कम्प्यूटरों का रख रखाव सही तरीके से हो इस बात का सभी को ध्यान रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाओ के मूल्यांकन उपरांत कठिन प्रश्नों को चिन्हित कर उनके हल को अच्छी तरह से छात्र छात्राओं को समझाएं। निरीक्षण के समय श्री ब्यौहार के साथ राहुल सोनी, दीपक श्रीवास्तव साथ रहे। इसके अलावा प्राचार्य अनूप शर्मा सहित स्कूलों के प्राचार्य , शालेय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
: KMK, स्कूल में मनाया गया बाल मेला
Sun, Nov 26, 2023
केएमके स्कूल में मनाया गया बाल दिवस-----बच्चों ने लगाये स्टाल शिक्षक और अभिभावकों ने की खरीदी
KamarRana
रायसेन /देवरी----रायसेन जिले के नगर परिषद देवरी में स्थित नगर का केएमके कान्वेंट स्कूल में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया।
इस बाल मेले में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टाल लगाकर मेले का आयोजन किया।
जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक शिक्षक और नगर के गणमान्य लोग बाल मेले को देखने एवं खरीददारी करने पहुंचे।
_
मेले का शुभारंभ, नगर के वरिष्ठ डॉक्टर बृजभूषण गुप्ता ने फीता काट कर किया
संचालक सनी खान---केएमके स्कूल के संचालक सनी खान ने बताया कि, बाल मेला लगाने का उद्देश्य बच्चों को एवं नगर के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
: दीक्षांत समारोह में अनुज्ञा 5 गोल्ड मेडल विजेता
Fri, Oct 6, 2023
दीक्षांत समारोह में अनुज्ञा 5 गोल्ड मेडल विजेतारानी दुर्गावती विश्व विद्यालय जबलपुर के 35 वें दीक्षांत समारोह मे एम आई एम टी कॉलेज नरसिंहपुर की शैक्षणिक सत्र 2020 की छात्रा अनुज्ञा साहू को एम एस सी रसायनशास्त्र की प्रावीण्य सूची मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगु भाई पटेल, म. प्र. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र द्वारा 5 गोल्ड मेडल प्रदान किये गये । उल्लेखनीय है कि अनुज्ञा साहू नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक कैलाशचंद्र साहू एवं श्रीमती सरोज साहू की सुपु़त्री है। अनुज्ञा की इस उपलब्धि पर एम आई एम टी कॉलेज के चेयरमेन इंजी. रूद्रेश तिवारी, संस्था प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एस एन राव सहित सभी शुभचिंतको ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की ।