: गाडरवारा, अर्धवार्षिक परीक्षा की सामग्री वितरित
Tue, Dec 19, 2023
अर्धवार्षिक परीक्षा की सामग्री वितरितगाडरवारा । 20 दिसंबर से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में प्रारंभ होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओ के लिए बीते मंगलवार को विकासखंड चीचली एवं साईंखेड़ा में विकासखंड स्तर से अर्धवार्षिक परीक्षा संबंधी सामग्री का वितरण समस्त जन शिक्षा केन्द्रों के जनशिक्षको एवं समस्त शासकीय प्राथमिक ,माध्यमिक एवं एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों को किया गया। विदित हो कि विकासखंड चीचली के अंतर्गत विकासखंड स्तर से प्रश्न पत्र पैकेट वितरण हेतु सत्यम ताम्रकार को प्रभारी एवं दीपक श्रीवास्तव, संजय सोनी, हेमंत पटेल को सहप्रभारी नियुक्ति किया गया था । इसी क्रम में साईंखेड़ा विकासखंड में भी प्रश्नपत्र वितरण की जिम्मेदारी दी गई । चीचली बीआरसी डी के पटेल एवं साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने समय सारिणी अनुसार शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ अर्धवार्षिक परीक्षा संचालित करने की अपील समस्त प्रधानपाठकों से की है।
: गाडरवारा, जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु स्कूलों में विद्यार्थी आंकलन परीक्षा आयोजित
Mon, Dec 18, 2023
जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु स्कूलों में विद्यार्थी आंकलन परीक्षा आयोजितगाडरवारा। जिले सहित क्षेत्र के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कक्षा 11 वी गणित एवं जीव विज्ञान संकाय के जेई एवं नीट परीक्षा में अभिरुचि रखने वाले छात्र छात्राओं की योग्यता आंकलन परीक्षा बीते सोमवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की गई । विदित हो कि जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपेक्ष्य मे उक्त परीक्षा आयोजित हुई । इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश के परिपालन में उक्त आंकलन परीक्षा हेतु ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र जिले से भेजे गए थे। स्कुलो में आंकलन परीक्षा को लेकर जेई एवं नीट परीक्षा में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं में उत्साह देखा गया। इस अभिनव प्रयोग को छात्र छात्राओं ने हित मे बताया।
: नरसिंहपुर, संभागीय पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण
Sun, Dec 17, 2023
संभागीय पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमणराज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 17 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की गई।परीक्षा आयोजन की वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त महत्वपूर्ण परीक्षा की प्रक्रियात्मक निष्पक्ष और नागरिकों में उनके प्रति विश्वास बनाये रखने के लिए जबलपुर संभाग के लिए सेवानिवृत्त आईएएस श्री कृष्णमोहन गौतम को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय पीजी कॉलेज व शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।