Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

भोपाल में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के तहत किसान गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल व बोनस की मांग कर रहे थे

: गाडरवारा, अर्धवार्षिक परीक्षा की सामग्री वितरित

Aditi News Team

Tue, Dec 19, 2023
अर्धवार्षिक परीक्षा की सामग्री वितरित गाडरवारा । 20 दिसंबर से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में प्रारंभ होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओ के लिए बीते मंगलवार को विकासखंड चीचली एवं साईंखेड़ा में विकासखंड स्तर से अर्धवार्षिक परीक्षा संबंधी सामग्री का वितरण समस्त जन शिक्षा केन्द्रों के जनशिक्षको एवं समस्त शासकीय प्राथमिक ,माध्यमिक एवं एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों को किया गया। विदित हो कि विकासखंड चीचली के अंतर्गत विकासखंड स्तर से प्रश्न पत्र पैकेट वितरण हेतु सत्यम ताम्रकार को प्रभारी एवं दीपक श्रीवास्तव, संजय सोनी, हेमंत पटेल को सहप्रभारी नियुक्ति किया गया था । इसी क्रम में साईंखेड़ा विकासखंड में भी प्रश्नपत्र वितरण की जिम्मेदारी दी गई । चीचली बीआरसी डी के पटेल एवं साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने समय सारिणी अनुसार शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ अर्धवार्षिक परीक्षा संचालित करने की अपील समस्त प्रधानपाठकों से की है।

Tags :

जरूरी खबरें