Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

नगद 11 हजार 400 रूपये एवं 13 मोटर सायकिलें जप्त

एसडीएम द्वारा खिलाफ में पारित आदेश को पक्ष में करवाने मांग रहा था घूस

ठेकेदारी की मनमानी के चलते घटिया निर्माण पर कौन लगाएगा अंकुश जिम्मेदार ध्यान दें

जबलपुर में आयोजित 25वीं पूर्वी जोन अंतर-जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में नरसिंहपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन

निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

: नरसिंहपुर, संभागीय पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण

Aditi News Team

Sun, Dec 17, 2023
संभागीय पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 17 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की गई। परीक्षा आयोजन की वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त महत्वपूर्ण परीक्षा की प्रक्रियात्मक निष्पक्ष और नागरिकों में उनके प्रति विश्वास बनाये रखने के लिए जबलपुर संभाग के लिए सेवानिवृत्त आईएएस श्री कृष्णमोहन गौतम को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय पीजी कॉलेज व शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

Tags :

जरूरी खबरें