Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा, राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण की हुई समीक्षा 

Aditi News Team

Tue, Sep 19, 2023
राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण की हुई समीक्षा गाडरवारा विगत दिवस जनपद पंचायत चीचली के सभा कक्ष में विकासखंड के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के संस्थाप्रभारी प्रधानपाठकों की राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे 2023 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा सर्वे से संबंधित अभ्यास साप्ताहिक प्रश्न पत्र तीन की पूर्णता एवं गूगल लिंक पर अभिमत दर्ज करने संबंधी समीक्षा की। उनके द्वारा शाला संचालन संबंधित विभिन्न बिंदुओं,जैसे पुस्तक रिसीविंग ऐप पर फीडिंग, साइकिल वितरण समीक्षा, पीएम पोषण आहार संबंधित आईवीआरएस मैसेज एवं अर्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधित विभिन्न निर्देश दिए। राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार द्वारा सर्वे से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सर्वे की रूपरेखा तथा विषयवार, कक्षावार पाठ्यक्रम, सर्वे के उद्देश्यों, सर्वे में चयन का आधार, साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट एवं प्रश्न बैंक की पाठ्यपुस्तक एवं संबंधित लर्निंग आउटकम से मैपिंग के बारे में अवगत कराया। उनके द्वारा कक्षा तीसरी तथा पांचवी में हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा आठवीं में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के पाठ से संबंधित लर्निंग आउटकम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विभिन्न अभ्यास सप्ताह टेस्ट समय सीमा में पूर्ण किए जाने एवं जांच उपरांत विश्लेषण करने संबंधी सुझाव दिए गए । इस उन्मुखीकरण में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, जनशिक्षक अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, प्रमोद साहू एवं सभी शासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह उन्मुखीकरण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर निर्देशन एवं एपीसी अकादमिक यजुवेंद्र सिलावट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें