Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा

: नन्हे गणितज्ञों का अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में हुआ चयन

Aditi News Team

Mon, Sep 18, 2023
नन्हे गणितज्ञों का अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में हुआ चयन विश्व सहित भारत के सबसे बड़े अबेकस शिक्षा के प्रसिद्ध यूसीमास अबेकस की 22 वीं नेशनल प्रतियोगिता "लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में 2 सितम्बर 2023 में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंश अबेकस एकेडमी नरसिंहपुर से कुल 4 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें लवयांश लोधी एवं शुभ सिंह ठाकुर ने अपने वर्ग में द्वितीय इनर अप एवं रेयांश बासपानी ने छठे वर्ग में चतुर्थ रनर अप में खिताब जीता। प्रतियोगिता में आठ मिनिट में दो सौ सवाल हल करने का लक्ष्य था। विजेता छात्रों ने 2- 3 दिसम्बर को मलेशिया में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में यूसीमास ग्लोबल फाउंडर प्रोफेसर डॉ. डिनो वांग मलेशिया, इंडिया यूसीमास हेड मि. स्नेहल कारिया द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋज बाफना ने सभी विजेताओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था प्रमुख शोभा नागपुरे एवं अभिभावकों ने भी बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

Tags :

जरूरी खबरें