: गाडरवारा, शालाओ में मतदाता जागरूकता हेतु मेंहदी लगाकर दिया संदेश
Wed, Jul 12, 2023
शालाओ में मतदाता जागरूकता हेतु मेंहदी लगाकर दिया संदेशhttps://youtu.be/ROqEhky55EIगाडरवारा। बीते बुधवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियों के आयोजन के अंतर्गत क्षेत्रीय शालाओ में छात्राओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सहित चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम माल्हनवाडा की शासकीय माध्यमिक शाला, ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला, ग्राम सिंहपुर छोटा की शासकीय माध्यमिक शाला, ग्राम सेसाडाबर की एकीकृत शाला, ग्राम खमरिया की एकीकृत माध्यमिक शाला , ग्राम हीरापुर की शासकीय नवीन माध्यमिक शाला, ग्राम उकासघाट की एकीकृत माध्यमिक शाला , ग्राम कान्हरगांव की शासकीय माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल, ग्राम पनागर के शासकीय हाईस्कूल, ग्राम बसुरिया के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मेहंदी प्रतियोगिता में एक दूसरे को मेहंदी लगाई एवं मतदान का महत्त्व बताया ।
: बीआरसी ने किया निरीक्षण
Mon, Jul 10, 2023
बीआरसी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। बीते सोमवार को साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उंन्होने शाला के प्रधानपाठक रजनीश गुप्ता एवं शिक्षको से रीडिंग कार्नर, पुस्तकालय, निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण से जुड़ी जानकारी लेते हुए शाला की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने 14 जुलाई तक बेसलाइन टेस्ट लेने एवं उसके बाद समूह निर्माण कर दक्षता उन्नयन की गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय शाला के शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, छात्र छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Mon, Jul 10, 2023
छात्र छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षणगाडरवारा। बीते सोमवार को क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चीकसा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 9 से 12 वी के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ नीलेश कौरव एवं उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर श्री पटैल ने छात्र छात्राओं को मौसम परिवर्तन के चलते आहार का चयन करने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए । इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य रश्मि चौरसिया, प्रदीप नेमा, हेमंत पटैल, मनीष शर्मा, उमेश द्विवेदी, आशीष फौजदार एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।