: गाडरवारा, एफ एल एन प्रशिक्षण हेतु उन्मुखीकरण सह तैयारी बैठक आयोजित
Sat, Jul 8, 2023
एफ एल एन प्रशिक्षण हेतु उन्मुखीकरण सह तैयारी बैठक आयोजितगाडरवारा। चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में एफ एल एन प्रशिक्षण कक्षा 3 हेतु उन्मुखीकरण सह तैयारी के अंतर्गत समस्त मास्टर ट्रेनर (डीआरजी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीआरसी डी के पटेल के द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर (डीआरजी) को 10 जुलाई से प्रारंभ होने वाले कक्षा तीसरी एफ एल एन प्रशिक्षण से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर पूर्ण सक्रियता से शिक्षको को प्रशिक्षित करें। बैठक में बीएसी अरुण दुबे, एमआईएस दीपक श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर हरिओम कौरव ,दीपक कुमार गुप्ता, लेख राम गौतम ,जितेंद्र कुमार कौरव विनोद कुमार सोनी , मनीष कुमार सोनी , बालमुकुंद वर्मा , रामदास श्रीवास एवं जन शिक्षक अजय नामदेव ,संजय सोनी और कैलाश कहार की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा , रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश
Sat, Jul 8, 2023
रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेशगाडरवारा।। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत रंगोली बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया। शाला की प्रधानपाठक सुनीता सोनी ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदान जागरूकता के लिए पूर्ण सक्रियता एवं आपसी सहयोग से रंगोली तैयार की है। छात्र छात्राओं ने अपने आसपास के लोगो को भी मतदान का महत्त्व बताने की बात पर जोर दिया है । रंगोली निर्माण में अनेक छात्र छात्राएँ शामिल रहे ।
: गाडरवारा,शिक्षक द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ सामग्री दी
Thu, Jul 6, 2023
शिक्षक द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ सामग्री दीगाडरवारा_ शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में बच्चों को शासन द्वारा प्राप्त निशुल्क पुस्तकें प्रदान की गई साथी शिक्षक सुरेंद्र पटेल द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री कापी, पेन, पेंसिल, रवर ,कटर,एवं पहाडा प्रदान किये वच्चे पुस्तको के साथ पाठ्य सामग्री पाकर खुश हुये साथ सभी वच्चो को यूनिफार्म भी वितरित की ग ई यूनिफार्म पाकर वच्चे खुश हुये |