: छ: दिवसीय व्याख्यानमाला का समापन
Tue, Nov 15, 2022
सीहोर शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रूसा, विश्व बैंक परियोजना के एमपीएचईक्यूआईपी के तहत वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित 6 दिवसीय व्याख्यानमाला का समापन किया गया। व्याख्यानमाला के 6 व्याख्यानों में मूल्यपूरक शिक्षा, आयकर नियम एवं ई-फाईलिंग, इन्क्यूबेशन सेंटर, व्यक्तित्व विकास एवं बैंकिंग लोकपाल आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। समापन अवसर पर अनेक वक्ताओं ‘वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसर’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
: चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया वाल दिवस के रूप मे
Tue, Nov 15, 2022
चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया वाल दिवस के रूप मे गाडरवारा_ विगत दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिवस शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में बाल दिवस के रूप में मनाया गया सर्वप्रथम चाचा नेहरू जी की फोटो पर शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन परिचय के बारे में बताया चाचा नेहरू जी का जन्मदिन हमेशा ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है फिर बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गई बच्चों को खेलकूद कराये गये ,शाम चार वजे वीआरसी गिरीश पटैल ,वीएसी संदीप स्थापक और जनशिक्षक वनवारी लाल नागवंशी ने शाला का निरीक्षण किया जिसमें बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की गई इस मौके पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल, कृष्णकांत कोरव उपस्थित मिले साथ ही वीआरसी द्वारा शासकीय इपीएस शाला बनवारी ,पाली, दहलवाडा,कोसकरपा , इपीएस पिठवानी ,ईजीएस पिठवानी का निरीक्षण किया गया , यूपीएस बनवारी में बाल मेला लगाया गया जिसमें बच्चों द्वारा कई प्रकार की दुकान लगाई गई साथ ही बच्चों को कई प्रकार के खेल कराए गए इस मौके पर प्रधान पाठक पीतम रूसिया पाली में सिराज अहमद सिद्दीकी और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे|
: छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को संबल
Tue, Nov 15, 2022
मध्यप्रदेश पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति के कुल 18178 छात्र-छात्राओं को कुल 75 करोड़ 52 लाख रूपए राशि उनके बैंक खातों में ट्रान्सफर की गई।, इसी प्रकार जनजाति वर्ग में 5581 छात्र-छात्राओं को कुल 38 करोड़ 37 लाख रूपए राशि प्रदान की गई।
आवास सहायता योजनांतर्गत कुल 1347 विद्यार्थियों को 2 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।