: नरसिंहपुर,आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद श्री सिंह
Wed, Oct 23, 2024
आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद श्री सिंह
नरसिंहपुर।नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार एवं उद्यमिता और धनवंतरी दिवस पर सांसद चौ. दर्शन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयुष चिकित्सालय परिसर नरसिंहपुर में आयुर्वेद एक्सपो का आयोजन किया गया। कर्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान धनवंतरी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव, डॉ. हरगोविंद पटेल, श्री दिवाकर महाराज, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व अन्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह व अन्य अतिथियों ने यहां लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने आयुष फार्मेसी, दवा निर्माण कंपनी, औषधि एवं जैविक कृषि उत्पादक किसान, प्राइवेट आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर, पंचकर्म सेंटर, ब्रह्मकुमारी योग, योग केन्द्र काया, औषधीय पौधों की नर्सरी द्वारा लगाये गये स्टॉलो पर जाकर अवलोकन किया और जानकारी ली। कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह ने समस्त उद्यमियों को यथा संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आयुर्वेद सहित सभी भारतीय पद्धतियों को विश्व पटल पर लाने का कार्य किया है। इन प्राचीनतम पद्धतियों को आगे लाने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी किया है। आयुर्वेद से बढ़िया कोई पद्धति नहीं है। इसके लिए अन्य संस्थायें भी आयुर्वेद के लिए प्रयास कर रही है।स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने सभी से आग्रह किया वे आयुष को अपने जीवन में अपनायें और इसे दैनिक जीवनचर्या में हिस्सा बनायें। सांसद श्री सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती पर जोर दें। गौ उत्पादों को अपनायें। उन्होंने आयुष विभाग को इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिक घर की स्वच्छता के साथ मन व शरीर की स्वच्छता पर ध्यान दें। इससे एलोपैथी दवाईयों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। रासायनिक खेती करने से शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश ने भी संबोधित करते हुए सभी को धनतेरस एवं दीवाली पर्व की बधाई दी। आभार जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने व्यक्त किया।
: घर के दरवाजे पर बैठी महिला को सर्प ने ङसा
Mon, Oct 14, 2024
रिपोर्टर जितेंद्र दुबे
घर के दरवाजे पर बैठी महिला को सर्प ने ङसा
शाहनगर । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत टिकरिया मे सोमवार को सुबह 7बजे जब महिला श्री मति अभिलाषा यादव पति पुष्पेन्द यादव 24 वर्ष निवासी टिकरिया घर के सामने बैठी थी तभी अचानक सर्प आ गया और महिला के पैर दंश मार दिया घटना की जानकारी परिजनों ने 108 ए एल एस एम्बुलेंस को दी जानकारी मिलते ही स्टाप ई एम टी भानेद्र सिह॔ पायलेट ब्रजेन्द्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और महिला को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य मे भर्ती कराया जिसका इलाज तत्काल शाहनगर बी एम ओ ङाॅ 0सर्वेश लोधी ने किया इस घटना मे जानकारी देते हुये बताया गया की समय रहते महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जिससे समय पर उपचार मिल सका अब किसी प्रकार का खतरा नही है महिला को स्वस्थ करके उसके घर टिकरिया पहूंचा दिया गया है ।
: गंजेपन का सफल चमत्कारी इलाज,वत्सला सिंह
Wed, Oct 2, 2024
गंजेपन का सफल चमत्कारी इलाज ,वत्सला सिंह
मैं काफी दिनों से देख रही हूँ कि लोगों बालो की की समस्या से काफ़ी परेशान हैं...जैसे की बाल झड़ना या बाल रहना ही ना.... तो उन सबके लिए एक बहुत ही आसान सा उपाय बता रही हूँ कृपया लाभ उठायें।
कनेर के 60-70 ग्राम पत्ते (लाल या पीली दोनों में से कोई भी या दोनों ही एक साथ ) ले के उन्हें पहले अच्छे से सूखे कपडे से साफ़ कर लें ताकि उनपे जो मिटटी है वो निकल जाये... अब एक लीटर सरसों का तेल या नारियल का तेल या जेतून का तेल ले के उसमे पत्ते काट काट के डाल दें. अब तेल को गरम करने के लिए रख दें. जब सारे पत्ते जल कर काले पड़ जाएँ तो उन्हें निकाल कर फेंक दें और तेल को ठण्डा कर के छान लें और किसी बोटल में भर के रख लें ।
प्रयोग विधि
:- रोज़ जहाँ जहाँ पर भी बाल नहीं हैं वहां वहां थोडा सा तेल ले के बस 2 मिनट मालिश करनी है और बस फिर भूल जाएँ अगले दिन तक. ये आप रात को सोते हुए भी लगा सकते हैं और दिन में काम पे जाने से पहले भी... बस एक महीने में आपको असर दिखना शुरू हो जायेगा.. सिर्फ 10 दिन के अन्दर अन्दर बाल झड़ने बंद हो जायेंगे या बहुत ही कम... और नए बाल भी एक महीने तक आने शुरू हो जायेंगे।
नोट
:- ये उपाय पूरी तरह से tested है.. हमने कम से कम भी 10 लोगो पे इसका सफल परीक्षण किया है...एक औरत के 14 साल से बाल झड़ने बंद नहीं हो रहे थे. इस तेल से मात्र 6 दिन में बाल झड़ने बंद हो गये.. 65 साल तक के आदमियों के बाल आते देखे हैं इस प्रयोग से...आप भी लाभ उठायें और अगर किसी को फर्क पड़े तो कृपया हमे जरुर बताये ।
सावधानी
: कनेर के पौधे में जो रस होता है वो बहुत ज़हरीला होता है. तो ये सिर्फ बाहरी प्रयोग के लिए है कोई गलती से भी इसे खाए नही।