: स्पेशल ओलंपिक की जर्मनी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए काजल छत्रसाल जूडो कोच के लिए चयनित
Sun, May 21, 2023
स्पेशल ओलंपिक कि जर्मनी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए काजल छत्रसाल जूडो कोच के लिए चयनित
भोपाल ।स्पेशल ओलंपिक्स द्वारा 12 से 24 जून 2023 को बर्लिन जर्मनी में ग्रीष्म कालीन अन्तराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा 24 से 29 अप्रेल 2023 को नोएडा में अंतिम सम्भावित खिलाडीयो के लिए शिविर का आयोजन किया गया था,जिसमें मध्य प्रदेश से काजल छत्रसाल का चयन अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच के रूप में हुआ है । काजल छत्रसाल मार्शल आर्ट ट्रेनर है एवं शारीरिक शिक्षक के रूप में अनंत उत्सव स्कूल मंडीदीप सिमराई में कार्यरत हैं ।एस ओ भारत मध्यप्रदेश दल को दीपांकर बेनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, एस ओ भारत मध्यप्रदेश, एहतिशाम उद्दीन खेल निर्देशक, एस ओ भारत मध्यप्रदेश, राजेन्द्र बारस्कर नेशनल ट्रेनर व प्रभारी भोपाल सम्भाग एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती प्रतिभा श्रीवासव नेशनल ट्रेनर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, भूपेंद्र भट्ट कोच एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती मंजरी काले सदस्य, फैमिली फोरम एस ओ भारत मध्यप्रदेश, विक्रम पुरोहित प्रभारी एस ओ भारत सम्भाग इंदौर, श्रीमती डिलेश्वरी कटरे प्रभारी, एस ओ भारत मध्यप्रदेश जिला सिवनी, कमलेश रजक नरसिहपुर, कु इशिका ग्वालियर दीक्षित, कु काजल छत्रसाल भोपाल, आइज़क कुमार , धीरज कुमार संचालक एस ओ एस भोपाल व अन्य संस्था प्रतिनधि, अभिभावकगण ने शुभकामनाएं प्रदान की ।
: टेकापार की माध्यमिक शाला में समर कैम्प शुरू
Sat, May 20, 2023
टेकापार की माध्यमिक शाला में समर कैम्प शुरूगाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंर्तर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी के मार्गदर्शन में कक्षा 6 वी के छात्र छात्राओं को विविध गतिविधियां करवाई जा रही है। शिविर में स्वयंसेवक शाइम खान, नीरज कौरव, आजाद धानक एवं अतुल मेहरा द्वारा प्रतिदिन सुबह छात्र छात्राओं को भाषा एवं गणितीय ज्ञान के साथ योगाभ्यास भी कराया जाता है। समर केम्प में प्रतिदिन कमजोर बच्चों से पुस्तक पढ़वाना एवं गणित विषय मे अंक एवं संख्या पहचान आदि गतिविधियां कराई जाती है। शाला की प्रधानपाठक सुनीता सोनी ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार एवं जनशिक्षा केंद्र की बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुसार समर केम्प संचालित किया जा रहा है। कैम्प में प्रतिदिन ग्राम के अनेक छात्र छात्राएँ सहभागिता कर रहे है
: जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभ
Sat, May 20, 2023
जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभगाडरवारा। बीते शुक्रवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में जनपद साईखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष अग्रवाल ने 6 वी कक्षा के बच्चों के लिए संचालित किए जाने वाले समर केम्प का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी ने स्कूल से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीईओ को दी । स्कूल में बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं एवं सुसज्जित परिसर देखकर सीईओ श्री अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं पाली के शाला मॉडल को अन्य शालाओ के लिए अनुकरणीय बताया। राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए एक छात्रा के चयन की जानकारी मिलते ही उन्होंने शाला प्रवंधन की प्रशंसा की। विदित हो कि जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रताप नारायण एवं बीईओ गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह समर केम्प की कक्षाएं संचालित होंगी जिसमे बच्चों के भाषा एवं संख्या ज्ञान को बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अजय द्विवेदी, सचिव प्रमोद बोहरे,शिक्षक ब्रजेश श्रीवास, मेंटर नीलेश कुशवाहा, जितेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे ।