: गाडरवारा, जंगली सुअर ने किया युवक को घायल
Wed, Apr 19, 2023
जंगली सुअर ने किया युवक को घायलगाडरवारा । पलोहा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछुआ थरेरी निवासी बृजेश धानक पिता गोविंद धानक उम्र 24 साल को विगत मंगलवार की शाम एक जंगली सुअर ने घायल कर दिया । घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजेश धानक अपने खेत की शिफ्ट बदलने गया हुआ था उसी दौरान एक जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी जांघ में गंभीर चोटें आई हैं उसे इलाज हेतु तुरंत शासकीय चिकित्सालय गाडरवारा में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है । गौरतलब हो कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई ग्रामों में इन जंगली सूअर के हमलों से अनेकों घटनाएं घटित हो रही है उसके बावजूद भी वन विभाग मूकदर्शक बनकर सारा तमाशा देखने में लगा हुआ है ।
: गेहूं उपार्जन संबंधी निर्देश
Mon, Apr 17, 2023
गेहूं उपार्जन संबंधी निर्देश
नरसिंहपुर।
रबी विपणन वर्ष 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन नीति निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी उपार्जन समिति को दिये हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभावशील किया है।
जारी आदेश के अनुसार कृषकों से गेहूं उपार्जन कार्य सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रात: 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जोवगा। कृषक तौल पर्ची सायं 6 बजे तक जारी की जावेगी। निर्धारित दिवसों में ही उपार्जन का कार्य सुनिश्चित किया जावेगा।
जिन कृषकों की उपज तौल अपरिहार्य कारणवश सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित दिवस को नहीं हो सकेगा, उनकी तौल शनिवार को की जावेगी। शनिवार एवं रविवार को शेष स्कंध का परिवहन, भंडारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन/ बापसी की जावेगी।
गोदाम/ कैप सतर पर गुणवत्ता परीक्षण में पाये जाने वाले नॉन एफएक्यू स्कंध का भंडारण उपार्जन समिति द्वारा गोदाम/ कैप पर नहीं किया जावेगा। विशेष परिस्थिति में 5 दिवस से अधिक गोदाम/ कैप पर भंडारण नहीं किया जायेगा।
सर्वेयर प्रतिदिवस निर्धारित उपार्जन समयावधि पर उपार्जन पर उपस्थित रहेंगे। सर्वेयर द्वारा कृषक की स्लॉट बुकिंग मात्रा का उपार्जन केन्द्र पर लाये हुए समस्त स्कंध का गुणवत्ता परीक्षण किया जावेगा। अगर कृषक द्वारा गुणवत्ता परीक्षण (एफएक्यू) के उपरांत शेष स्लॉट बुकिंग मात्रा स्कंध (ट्राली) लायी जाती है, तो उस स्कंध (ट्राली) का दोबारा गुणवत्ता परीक्षण (एफएक्यू) किया जावे, अन्यथा की स्थिति में उक्त स्कंध मात्रा की तौल न कराई जावे।
: मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य में तेजी लायें : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
Tue, Apr 11, 2023
आयुष्मान कार्डधारक का इन्पेनल्ड हॉस्पिटल में नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित हो
स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की समीक्षा की
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है सभी निर्माणाधीन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक को शीघ्र शुरू किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना में कार्डधारकों को आसानी से इन्पेनल्ड हॉस्पिटल में नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित हो। मंत्री डॉ. चौधरी मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि निर्माणाधीन 611 नवीन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में से 33 का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने आयुक्त नगरीय विकास को कहा कि क्लीनिक निर्माण के लिये भूमि का चयन हो चुका है। एजेंसी को निर्माण की राशि जारी कर दी गई है। निर्माण की प्रशासकीय, तकनीकी स्वीकृति और टेंडर आदि की प्रक्रिया की जा चुकी है। निर्माण में अधिक विलंब नहीं होना चाहिये। देश में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश ने 99 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के कार्ड बना कर देश में सबसे अधिक 3 करोड़ 56 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। आयुष्मान योजना में रोजाना साढ़े 3 हजार से अधिक कार्डधारकों का उपचार हो रहा है। अब तक 24 लाख व्यक्तियों को उपचार मिला है, जिन पर 3100 करोड़ रूपये का व्यय हुआ है। योजना में नियम विरुद्ध कार्यवाही करने पर 152 इन्पेनल्ड हॉस्पिटल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। वर्तमान में एक हजार से अधिक निजी और शासकीय हॉस्पिटल योजना में इन्पेनल्ड हैं। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारक को एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक का मुफ्त उपचार मिलता है। इन्पेनल्ड हॉस्पिटल, कार्डधारक को उपचार के लिये भर्ती करने में हीला-हवाली नहीं करें और किसी प्रकार की राशि की माँग नहीं करें, इसे सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास और सीईओ आयुष्मान श्रीमती अदिति गर्ग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।