: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं आयोजित
Mon, Nov 28, 2022
दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं आयोजितगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा मैदान पर जिला शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए खेलकूद, ड्राइंग, पेंटिंग , दौड़ , बाल्टी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल एवं उनके स्टाफ ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया तदोपरांत अतिथियॉ का स्वागत उपस्थित शिक्षको द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पूर्व दिव्यांग छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया तदोपरांत सभी प्रतियोगिताएं बारी बारी से आयोजित की गई जिनमे दिव्यांग बच्चों ने बड़ी सँख्या में सहभगिता दी। प्रतियोगिताओं के अंत मे रंगोली में रश्मि गौंड ने प्रथम, हर्षिता वंशकार ने द्वितीय, चित्रकला में देवांश रजक ने प्रथम,सोमेश विश्वकर्मा ने द्वितीय, दौड़ में तीरथ कहार ने प्रथम, कृष्णपाल ने द्वितीय, हर्ष ठाकुर ने तृतीय , कुर्सी दौड़ में रामकिशन ठाकुर ने प्रथम, लव कुश कहार ने द्वितीय , मेहंदी में गायित्री गोस्वामी , गायन में अरुण केवट ने प्रथम स्थान हासिल किया जिन्हें जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कौरव , शुभम कौरव एवं मनोज कौरव सहित अन्य अतिथियॉ ने उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्पर्धाओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धाओं में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग बच्चों को पाली के सहायक शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी की तरफ से बल्ला एवं बाल देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हए जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कौरव ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए स्पर्धाओं का आयोजन एक सराहनीय कार्य है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि जिला शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार ये स्पर्धाएं आयोजित की गई है जिनमे साईंखेड़ा ब्लॉक की शासकीय शालाओ के दिव्यांग बच्चों ने सहभगिता की है। हम सभी को दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया , हल्केवीर पटैल एवं देवेंद्र बसेडिया ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन बीएसी मनीराम मेहरा ने किया। कार्यक्रम में नवाचारी राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल ने मंच से पिठवानी के माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया की मुक्त कंठ से सराहना की। स्पर्धाओं के आयोजन में जनशिक्षक प्रशांत राय, बनवारी लाल नागवंशी, प्रमोद पठारिया, नेपाल झारिया, सुरेंद्र राजपूत, मो अपसार खान, रामकृष्ण अहिरवार, प्रदीप मालवीय, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी, पवन राजौरिया, प्रभात रूसिया, प्रकाश नामदेव संतोष कौरव, भानु राजपूत, देवेंद्र बसेडिया, सुषमा तिवारी, प्रियंका अग्रवाल, जागृति विश्वकर्मा, प्रीतम रूसिया , राघवेंद्र राजपूत, सुरेन्द्र मरकाम आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।https://youtu.be/Y2m6D5z14t8
: संभागायुक्त ने बायां में राशन दुकान का किया निरीक्षण
Sun, Nov 27, 2022
संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिससंभागायुक्त ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत लगाए गए संयंत्र का किया निरीक्षणभोपाल संभागायुक्त श्री माल सिंह भयड़िया ने बायां में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान में खाद तथा राशन के स्टॉक, आबंटन तथा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकान पर हितग्राहियों को मिलने वाले राशन एवं खाद वितरण संबंध में जानकारी लेते हुए नियमित खाद एवं राशन वितरण के विक्रेता को निर्देश दिए। उन्होंने राशन दुकान में आए हितग्राहियों से नियमित तथा निर्धारित मात्रा में खाद तथा राशन वितरण की जानकारी ली।संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिससंभागायुक्त श्री भयड़िया ने नीलकछार में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों को ठीक से संचालित नही करने के लिए प्राइमरी स्कूल नीलकछार के प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से चर्चा कर स्कूल की व्यवस्थाओं तथा शिक्षकों के नियमित कक्षा में आने और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षणसंभागायुक्त श्री भयड़िया ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत मरदानपुर में लगाए गए संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटेकवेल की व्यवस्थाएं तथा वाटर पंप के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पेयजल सप्लाई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने फिल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता तथा फिल्टर प्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना से बुधनी जनपद के 63 गांवों एवं नसरूल्लागंज जनपद के 98 गांवों में पेयजल प्रदान किया जा रहा है।
: गाडरवारा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविर आयोजित
Sat, Nov 26, 2022
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविर आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र की शासकीय शालाओं में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए चीचली ब्लॉक का शिविर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित किया । शिविर में चिकित्सकों डॉ डी पी पंथी, उपेंद्र सिंघई,हिमांशु पठारिया एवं आदित्य साहू ने 58 दिव्यांग छात्र छात्राओं का चिकित्सा परीक्षण किया जिनमे से 35 के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये गए एवं 23 छात्र छात्राओं के दिव्यांगता प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण किया गया। शिविर में अपने उदबोधन में चीचली बीईओ ए एस मसराम ने अतिथियों को शिविर से जुड़ी जानकारी दी। शिविर में बतौर अतिथि पधारे पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश मरैया ने कहा कि दिव्यांग छात्र छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षको को विशेष मेहनत करने की आवश्यकता है। शिविर में जनपद अध्यक्ष राधाबाई अहिरवार , सांसद प्रतिनिधि के एल साहू, पार्षद रानू ताम्रकार भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर के कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनीत नामदेव एवं अंत मे आभार प्रदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार ने किया। विदित हो कि रमसा के एडीपीसी जी एस पटैल ने भी शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । शिविर के सफल आयोजन में बीआरसी डी के पटैल सहित उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के शिक्षको कपिल मालवीय, पवन सोनी, नेहा नेमा , रजनी सराठे सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।