: भोपाल,कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारियाँ पूरी
Thu, Jan 13, 2022
मंत्री डॉ. चौधरी ने जे.पी. अस्पताल में एसएनसीयू और एलएमओ प्लांट का लोकार्पण किया
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारियाँ पूरी हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर और ऑक्सीजन आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्थाएँ की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने गुरुवार को जे.पी. हॉस्पिटल में नव-निर्मित एसएनसीयू और एलएमओ प्लांट का लोकार्पण कर यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि भोपाल में जे.पी. अस्पताल में 6 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन क्षमता के प्लांट को बनाया गया है। इसकी लागत 75 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि जे.पी. अस्पताल में 5 लाख 32 हजार रुपये की लागत से 10 बिस्तरीय शिशु रोग गहन चिकित्सा इकाई तैयार की गई है। एक करोड़ 18 लाख रुपये लागत से 18 बिस्तरीय कोविड आईसीयू वार्ड भी तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि भोपाल जिले में ही 18 हजार 830 एलपीएम (लीटर प्रति मिनिट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के संबंध में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों का नियमित फॉलोअप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित जिन मरीजों को होम आइसोलेशन का परामर्श दिया गया है, उनसे दिन में दो बार सम्पर्क कर फॉलोअप लिया जा रहा है। इसके लिये कंट्रोल-रूम में चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। होम आइसोलेशन मरीजों के लिये निर्धारित औषधियाँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना के मंद लक्षण वाले ऐसे मरीज, जिनके घरों में आइसोलेशन के लिये पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है, उन्हें कोविड केयर सेंटर्स में भर्ती कर उपचार लिया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। समाज के सभी वर्गों और समुदाय के सहयोग से प्रदेश ने टीकाकरण में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।
: गाडरवारा,बांसखेड़ा हाई स्कूल में स्कूली बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण
Wed, Jan 5, 2022
गाडरवारा। 15-18 आयु समूह के किशोर बालक बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल बांसखेड़ा में दर्ज सभी 88 बच्चों को कोवैक्सीन का पहला डोज लगाकर शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
बांसखेड़ा हाई स्कूल में सुबह से ही वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियां कर ली गई थी। संस्था के प्राचार्य वेणी शंकर पटेल, शिक्षक लतीफ़ खान मंसूरी, कमलेश विश्वकर्मा, मनीष सोनी, मीनाक्षी कोरी, अभिषेक शर्मा, कमलेश कुमार दुबे, शादिक अली के द्वारा अभिभावकों के साथ स्कूली बच्चों को आमंत्रित कर उन्हें टीका की जानकारी दी गई ।
स्वास्थ विभाग से एएनएम माया वर्मा ने बच्चों को कोविड का पहला टीका लगाया। इस कार्य मे वैरीफायर अर्चना वैष्णव , कम्प्यूटर आपरेटर घनश्याम सिंह राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुनीता तिवारी, ,सहायिका प्रभा मेहरा, रामकली राठौर, आशा कार्यकर्ता कृष्णा अहिरवार, का सहयोग सराहनीय रहा। वैक्सीनेशन के दौरान डा सीमा वर्मा ने बच्चों को आवश्यक सावधानियां वरतने के निर्देश दिए। शत प्रतिशत टीकाकरण होने पर बीईओ प्रतापनानारायण ने स्कूल स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए ब्लॉक की अन्य शालाओं से भी इसी प्रकार के कार्य की अपेक्षा जताई है।
: गाडरवारा,15 से 18 वर्ष के किशोर बालक बालिकाओं के लिए कोविड टीकाकरण अभियान शुरू
Mon, Jan 3, 2022
स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्कूल में ही लगाई गई छात्र छात्राओं को वैक्सीन
गाडरवारा। गत दिवस समूचे जिले सहित गाडरवारा क्षेत्र के 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक के किशोर बालक बालिकाओं के लिए कोविड 19 से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई । सुबह से ही स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्कूल में ही छात्र छात्राओं को वेक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो गया । स्कूलों में टीकाकरण हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग की टीम को उपलब्ध कराई गई थी। स्कुलो के शिक्षको ने भी छात्र छात्राओं को वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया एवं टीकाकरण में सहयोग कराया। छात्र छात्राओं में भी वैक्सीन लगवाने हेतु उत्साह देखा गया। स्थानीय कन्या नवीन स्कूल की 11 वी की छात्रा अनुष्का सोनी ने बताया की कोविड 19 से बचाव हेतु वेक्सीन लगना जरूरी है हम लोगो ने भी वेक्सीन लगवाकर कोविड से बचाव हेतु सार्थक पहल की है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के 12 वी कामर्स संकाय के छात्र शुभांक ताम्रकार ने बताया की हम लोगो ने स्कूल के मित्रों के साथ उत्साह पूर्वक वेक्सीन लगवाई है। विदित हो की जिस स्कूल में टीकाकरण हुआ है उस स्कूल के प्राचार्य को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की सोमवार को साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा शहर के बीटीआई स्कूल , आदर्श स्कूल ,कन्या शाला , कन्या नवीन , न्यू एज पब्लिक स्कूल , शासकीय उत्कृष्ट स्कूल साईंखेड़ा , शा उ मा विद्यालय तूमड़ा ,बनवारी , आडेगांव कला देतपोन , मिढवानी , पिपरिया कला , आमगांव छोटा , खुरसीपार , नांदनेर , बम्होरी कलां ,भटेरा एवं पलोहाबड़ा एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय कन्या हाईस्कूल व उत्कृष्ट स्कूल चीचली ,बालक शाला व कन्या शाला सालीचौका , हाईस्कूल गांगई ,पचामा ,सहावन , तेंदूखेड़ा छोटा , रायपुर, सुखाखेरी , कठौतिया, हीरापुर सहित पनारी ,चीकसा , खडई ,करपगांव एवं कल्याणपुर के स्कुलो में छात्र छात्राओं को वेक्सीन लगाई गई । साईंखेड़ा एवं चीचली के शेष स्कुलो में अलग तिथियों से टीकाकरण सत्र निधारित किए जाएँगे। टीकाकरण कार्य मे स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कुलो के प्राचार्यो एवं शिक्षको का सहयोग उल्लेखनीय रहा।