Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,कलेक्टर रोहित सिंह और पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव पैदल भ्रमण पर निकले

Aditi News Team

Thu, Jan 20, 2022


नागरिकों को कोरोना अनुकूल व्यवहार करने की दी समझाइश….

         भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, सीएमओ नरसिंहपुर, अन्य अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं पुलिस महकमा मौजूद रहा। रोको- टोको अभियान के तहत बगैर मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों एवं कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले दुकान संचालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। यूको बैंक नरसिंहपुर में प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर आदि नहीं होने पर बैंक प्रबंधक पर जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अग्रणी बैंक नरसिंहपुर को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी बैंक संस्थानों में सेनेटाइजर की व्यवस्था हो। इसके अलावा बैंकों के एटीएम में भी सेनेटाइजर रखवाये जावें। अधिकारियों द्वारा शहर के सुनका चौराहा, राम मंदिर होते हुए, सिंहपुर चौराहा, पुराना बस स्टेंड, सतीश टॉकीज के सामने तक पैदल भ्रमण किया गया।
         भ्रमण के दौरान कलेक्टर सिंह ने नागरिकों और दुकान संचालकों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की गाइड लाइन का पालन करें, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूर लगायें। कोरोना की प्रभावी तरीके से रोकथाम के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सेनेटाइजर का उपयोग करना बहुत जरूरी है। भ्रमण के दौरान नागरिकों को नि:शुल्क मास्क भी वितरित किये गये ।

Tags :

जरूरी खबरें