Tuesday 24th of February 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में भगवान श्री चंद्रप्रभु जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भक्तों ने मंगल अभिषेक कर निर्वाण लाडू अर्पण किया

विश्व स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम गौरांवित किया

गाडरवारा में विद्युत पेन्शनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बिटिया को शुभकामनाएं प्रेषित की

मंदिर ट्रस्ट के खाते से 40 लाख बिना अनुमति निकले,जांच की मांग तेज

: भोपाल,खेती के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएँ ,मुख्यमंत्री

Aditi News Team

Thu, Nov 18, 2021

किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती और दलहनी फसलों को बढ़ावा दें,आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोडमेप अंतर्गत अंतर्विभागीय मंत्री समूह की बैठक संपन्न

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में खेती के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जाएँ। जैविक खेती एवं दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोडमेप अंतर्गत गठित मंत्री समूह की अंतर्विभागीय बैठक ले रहे थे।

कृषि उत्पादों का अधिक निर्यात करें

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषि उत्पादों का अधिकाधिक निर्यात करने के लिए उत्पादन को बढ़ाएँ। जैविक खेती के लिए माहौल तैयार कर किसानों को प्रोत्साहित करें। फसलों के उत्पादन एवं विक्रय के लिए गंभीरता से प्रयास करें। फसलों के विविधीकरण एवं सामाजिक वानिकी जैसे माध्यमों से उत्पादन को बढ़ाया जाए।

खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए विशेषज्ञों की राय लें

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए विशेषज्ञों की राय लेकर मंत्री समूह का प्रस्तुतिकरण तैयार करें। इसके बाद निर्धारित कार्य-योजना में किसानों को खेती करने के तरीकों की समझाइश दी जाए। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को विकल्प उपलब्ध कराने की कार्य-योजना भी बनाई जाए। प्रदेश में सहकारी समितियों को फायदे में लाने के लिए कार्य-योजना बनाकर व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएँ। सहकारी बैंकों में समिति प्रबंधकों आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। प्रदेश की इथेनॉल पॉलिसी की तरह कृषि के क्षेत्र में विभिन्न नीतियाँ तैयार कर नवाचार को बढ़ावा दिया जाए।

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें