Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

नरसिंहपुर गोटेगांव में वन विभाग की ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत कार्रवाई : नरसिंहपुर के गोटेगांव में 108 एंबुलेंस में सागौन की तस्करी करने वाले 6 आरोपी पकड़े गए

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

नरसिंहपुर के गोटेगांव में 108 एंबुलेंस में सागौन की तस्करी करने वाले 6 आरोपी पकड़े गए

नरसिंहपुर गोटेगांव में वन विभाग की ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत कार्रवाई

नरसिंहपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां पुष्पा फिल्मी स्टाइल में एक कदम आगे एम्बुलेंस में सागोन की तस्करी हो रही थी जिसे वन विभाग के अमले ने 6 आरोपियों सहित धर दबोचा है।

आपको बता दें कि नरसिंहपुर जिले की स्वास्थ व्यवस्था पर वैसे भी कई प्रकार सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं एक और हैरानी करने वाला मामला सामने आया है जहां नरसिंहपुर जिले में एंबुलेंस भले ही मरीजों को समय पर उपलब्ध न हो सके तो कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अवैध सागौन की ढुलाई के कार्य में संलिप्त जरूर पाई गई है। वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर के निर्देश पर उप वन मंडल अधिकारी के साथ एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी गोटेगांव के मार्गदर्शन में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत बड़ी कार्रवाई की गई । कार्रवाई के दौरान सिलवानी बरहटा मार्ग पर 108 जननी एम्बुलेंस वाहन क्रमांक CG 04 NZ 5976 से सागौन वनोपज के दस नग का अवैध परिवहन करते हुए सुमित चौधरी निवासी बरहटा सहित कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया है । वाहन एवं वनोपज को जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्रवाई में वन विभाग की टीम एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय सहयोग रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर वन विभाग

जरूरी खबरें