Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

फ्लिपकार्ट आफिस में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : चुराये हुये 6 आईफोन, 1 मोबाईल कीमती 6 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Mon, Jan 26, 2026

फ्लिपकार्ट आफिस में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये 6 आईफोन, 1 मोबाईल कीमती 6 लाख रूपये के जप्त

थाना गढा में रीतेश यादव उम्र 38 वर्ष निवासी छोटी देवन के सामने दीक्षित पुरा थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इस्टाकार्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड मामा होटल के सामने मदन महल चौक स्थित फ्लिपकार्ट में सीनियर टीम लीडर के पद पर पदस्थ है। आफिस में आन लाईन खरीदे सामान की डिलेवरी का काम होता है। साहिल साहू निवासी शारदा चौक गढा का आफिस में हब एसोसियेट का काम करता है जिसका काम हब (आफिस) ओपन करना, व्हीकल में आये शिपमेंट को अनलोडिंग कराना एवं जिन शिपमेटस को वापस भेजना है उनको गाडी में लोड कराना एवं उक्त अवधि में शिपमेंट की सुरक्षा करना है। हब से कस्टमर द्वारा कैंसिल किये हुये पार्सल मदर हब इंदौर भेजे जाते है। कंपनी की लस टीम द्वारा मेल से जानकारी दी गई कि हब से शिपमेंट में जाने वाले बैग में पार्सल कम मिल रहे है। मिलान करने पर कई आईफोन, मोबाईल, ब्रेसेलेट आदि कुल 15 आर्टीकल कीमती करीबन 07 लाख रूपये गायब होना पाये गये जो दिनांक 30 जुलाई 2025 से 07 जनवरी 2026 के बीच चोरी किये गये है।

हब में लगे सीसीटीव्ही कैमरा चैक करने पर आफिस का कर्मचारी साहिल साहू बैग से सिपमेंट आर्टीकल चोरी करते दिख रहा है।

आफिस के कर्मचारी साहिल साहू द्वारा आफिस में नौकरी करते हुये आफिस से उक्त 15 आर्टीकल कीमती करीब 07 लाख रूपये की चोरी की गई है। रिपोर्ट पर धारा 306 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गढा श्री प्रसन्न कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी साहिल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी शारदा चौक गढा को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से चुराये हुये आर्टिकल्स में से 6 आईफोन, 1 मोबाईल, कीमती लगभग 6 लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपी को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय भूमिका- फ्लिपकार्ड हब मे काम करते हुये चोरी करने वाले आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी गढा श्री प्रसन्न कुमार शर्मा, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामकरण मिश्रा, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, शैलेन्द्र, हेमंत पटेल, सिद्धार्थ तिवारी , महिला आरक्षक पूनम की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें