कन्टेनर में गांजा का परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, : 871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त
Aditi News Team
Sat, Oct 31, 2026
जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
कन्टेनर में गांजा का परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार,
871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त कन्टेनर जप्त
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1- धर्मवीर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी नागला कलुआ बुरावा कालिनजरी बेस्वान अलीगढ़ यू.पी.
2- विक्रम करमाकर उम्र 24 वर्ष निवासी पतिराम दक्षिण दीनाजपुर बालुरघाट पश्चिम बंगाल
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 श्रीमती अनु बेनिवाल (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री मोहन्ती मरावी, डीएसपी क्राईम श्री उमेश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना क्राईम ब्रांच एवं गोसलपुर तथा उत्तर प्रदेश झांसी की नारकोटिक विंग की संयुक्त टीम द्वारा 2 आरोपियों को 871 किलो 95 ग्राम गांजा कन्टेनर सहित पकड़ा गया।
थाना गोसलपुर अंतर्गत दिनांक 30-10-26 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुस्करा मोड़ के पास एन एच 30 रोड़ में जबलपुर तरफ से 1 कन्टेनर क्रमांक एन एल 01 एसी 7191 तेज गति से जाता दिखा संदेह होने पर कंटेनर का पीछा करते हुये मोहतरा टोल के पास घेराबंदी कर रोका गया, कंटेनर में सवार चालक एवं अन्य व्यक्ति भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, दोनों से नाम पता पूछने पर कंटेनर चालक ने अपना नाम धर्मवीर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी नागला कलुआ बुरावा कालिनजरी बेस्वान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बताया एवं कंटेनर में बैठे व्यक्ति ने विक्रम करमाकर उम्र 24 वर्ष निवासी पतिराम दक्षिण दीनाजपुर बालुरघाट पश्चिम बंगाल बताया । पूछताछ करने पर चालक धर्मवीर सिंह ने उक्त कन्टेंनर स्वयं का होना बताया, तलाशी लेने पर कंटेनर में 412 नग पेंट के डिब्बे 28 बोरियां रखीं मिलीं बोरियों को चैक करने पर खाकी कलर के टेप लगे पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, उसी समय उत्तर प्रदेश झांसी की नारकोटिक विंग की टीम भी उक्त कन्टेनर को टेªक करते हुये मौके पर पहॅुची, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये कंटेनर में रखी 28 बोरियों में रखा गांजा की तौल करने पर 871 किलो 95 ग्राम गांजा कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये का होना पाया गया, उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर कंटेनर चालक धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिश्तेदार के लड़के विक्रम के साथ दिनंाक 18-10-26 को विशाखापटनम से माल लोड कर दिनांक 19-10-26 को अम्बाला के लिये निकला था तभी बलांगिर उड़ीसा के प्रभात साहू ने फोन कर बताया कि मध्यप्रदेश का माल गांजा लेकर जाना है, पूर्व में भी वह कई बार प्रभात साहू का गांजा प्रभात साहू के कहने पर मध्यप्रदेश में लेकर आया है जिसके एवज में उसे 1 बार का 1 लाख रूपये मिलना बताया, दिनंाक 27-10-26 को प्रभात साहू के यहां से गांजा की 28 बोरियां लोड की थी प्रभात साहू द्वारा मध्यप्रदेश के मैहर के पहले जियो पम्प के पहले गांजा खाली करना है बताया था।
आरोपियों के कब्जे से 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं गांजा के परिवहन में प्रयुक्त कन्टेनर जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- कंटेनर में गांजा परिवहन करते हुये आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा एवं थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमती भावना तिवारी के मागदर्शन में उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, आरक्षक सोनू झा, शुभम दत्त शर्मा एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, संतोष पाण्डे, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, इंद्रजीत यादव, संतोष शाह, विमल विश्वकर्मा, शिव सिंह बघेल, प्रीतम उपाध्याय तथा उत्तर प्रदेश झांसी की नारकोटिक विंग के उप निरीक्षक मनीष कुमार, आर.पी.एन.ओ. गजेन्द्र सिंह, विमल कुमार, प्रदीप कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय