गाडरवारा उप संचालक(शिक्षा विभाग)सीमा डोंगरे ने बताया मामले की जॉच जारी : गाडरवारा के निजी स्कूल टैगोर विद्या निकेतन में बच्चों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री बांटने का मामला सामने आया
Aditi News Team
Wed, Jan 28, 2026
गाडरवारा के निजी स्कूल टैगोर विद्या निकेतन में बच्चों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री बांटने का मामला सामने आया
गणतंत्र दिवस पर बच्चों की सेहत से हुआ खिलवाड़, स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने क्षेत्र में मचा हड़कंप
बच्चों की जान से हुआ खिलवाड़, टैगोर विद्या निकेतन प्राइवेट स्कूल में एक्सपायरी खाद्य सामग्री वितरण से पालकों को हुई चिंता
गाडरवारा उप संचालक(शिक्षा विभाग)सीमा डोंगरे ने कहा पूरे मामले की जॉच जारी
आगे दखना यह है राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा की गई लापरवाही के खिलाफ शिक्षा विभाग की क्या कार्यवाही होगी
गाडरवारा में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर टैगोर विद्या निकेतन (T.V.N.) स्कूल में बच्चों को एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बांटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कहीं न कहीं निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री वितरित कर बच्चों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ किया गया है।
बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर स्कूल कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में बच्चे आए हुए थे जिसमें कुछ बच्चों द्वारा खाद्य सामग्री खराब होने की शिकायत भी की गई, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
मामले पर स्कूल मैनेजमेंट ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि खाद्य सामग्री से भोपाल से बुलाई गई थी जिसमें कुछ सामग्री की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। संचालक का यह भी कहना रहा कि एक-दो बच्चों ने ही शिकायत की, बाकी किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
वहीं, इस मामले पर शिक्षा विभाग की उप संचालक मेडम ने बताया कि उन्हें टैगोर विद्या निकेतन में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बांटे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद वे स्वयं स्कूल पहुंचीं, लेकिन स्कूल के प्राचार्य से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। स्कूल के मैनेजमेंट से बातचीत करने में सामने आया कि यह खाद्य सामग्री अक्टूबर माह में मंगवाई गई थी, जिसमें से कुछ सामान एक्सपायरी हो चुका था।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित बिल जप्त किए गए हैं और पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच के बाद स्कूल प्रबंधन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद अभिभावकों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
उप संचालक (शिक्षा विभाग) सीमा डोंगरे
टैगोर विद्या निकेतन (TVN) गाडरवारा