Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

नरसिंहपुर तेन्दूखेडा पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही : लगभग 20.15 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये। • थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत दो आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Sun, Oct 12, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थ 'स्मैक' के विरुद्ध

नरसिंहपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

• लगभग 20.15 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये।

• थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत दो आरोपी गिरफ्तार।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना, तथा युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बचाना है।

अभियान के तहत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि तेन्दूखेडा-सहजपुरा रोड़ पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक विशेश टीम का गठन किया जाकर उक्त स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गयी। जिस पर एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ एक आरोपी को गिरफ्त में लिया गया।

• गिरफ्तार आरोपी 1 : नीलेश पटैल निवासी ग्राम बिछुआ, देवरी, थाना तेन्दूखेड़ा जिला नरसिंहपुर।

• गिरफ्तार आरोपी 2 : धर्मेन्द्र पाठक निवासी तेन्दूखेडा।

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 20.15 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 2 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

*मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि श्रीराम रधुवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, लालूभाई, आरक्षक शैलेन्द्र बैन, शिवम चौरसिया, कर्मवीर यादव की मुख्य भूमिका रही है।

*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"* *" Say No to Drugs"*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लगभग 20.15 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये। • थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत दो आरोपी गिरफ्तार।

नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा पुलिस की कार्यवाही

जरूरी खबरें