Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के थाना गाडरवारा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गाँजा सहित 02 आरोपीगण को किया गिरफ्तार,

जर्जर मकान में जीने को मजबूर हरिजन परिवार, कभी भी गिर सकती है छत…

सगा मामा (बाल अपचारी) ही निकला आरोपी

सोने चांदी के जेवर एवं 1 एक्सिस, 1 ईरिक्शा कीमती 8 लाख रुपये के जप्त

05 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल,मोबाईल जप्त,

दिल्ली ने प्रयागराज को हराकर किया ट्रॉफी पर किया कब्जा : अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप का आयोजन संपन्न

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप का आयोजन संपन्न

दिल्ली ने प्रयागराज को हराकर किया ट्रॉफी पर किया कब्जा

गाडरवारा स्थानीय रूद्र मैदान पर लाईन्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित विधायक कप का फाइनल मैच प्रयागराज और दिल्ली के मध्य खेला गया । टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे जवाबी पारी खेलते हुए प्रयागराज 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी और दिल्ली ने एक रन से मैच जीत कर विधायक कप पर कब्जा किया । फाइनल मैच में अंतिम क्षण तक रोमांच बना रहा । रुद्र मैदान पर हजारों की संख्या में दर्शको ने मैच का आनंद लिया । प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह का विकास होता है। खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत और तनावमुक्त रखता है। खेलो से आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ता है साथ ही सहयोग और टीमवर्क की भावना विकसित होती है क्षेत्र के विधायक कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिह के विशेष सहयोग और प्रयास से गाडरवारा में अखिल भारतीय स्तर के खेल आयोजन लगातार हो रहे हैं।

लाईन्स क्रिकेट क्लब गाडरवारा भी बधाई की पात्र है जिसमे क्रिकेट के सफल महाकुंभ का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जहां हर गेंद पर कुछ भी हो सकता है। हार-जीत तो क्रिकेट का हिस्सा है, लेकिन खेल की भावना और खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है दिल्ली और प्रयागराज की टीम के खिलाड़ियों ने रुद्र मैदान पर बहुत ही अच्छा खेल का प्रदर्शन किया । आने वाले समय में रुद्र मैदान पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के द्वारा और भी विकास कराया जाएगा । आयोजन समिति के युवाओं ने काफी मेहनत करके इस प्रतियोगिता को सफल बनाया है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक ने संबोधित करते हुए कहा खेल भावना ही क्रिकेट की आत्मा है। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह एक भावना है जो हमें हार-जीत के साथ-साथ सम्मान, मित्रता की शिक्षा देती है। गाडरवारा में अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ी बड़ी टीम आई और दर्शकों ने अच्छी क्रिकेट का आनंद लिया । क्रिकेट खेल ऐसा है जो एक गेंद पर छक्का या आउट से मैच का रूख बदल देता है ।

आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने गाडरवारा में लेदर वाल क्रिकेट को बरकरार रखा है । कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे । सभी अतिथियों ने मीडिया द्वारा दिये गए सहयोग की भी सराहना की ।

मंचासीन अतिथियों में भाजपा नेता घनश्याम राजपूत, मुकेश मरैया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता पांडे, मिनेन्द्र डागा, भगवान त्रिपाठी, करेली भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा , नरेश कौरव , राव संदीप सिंह, पंडित अशोक भार्गव, सुरेश श्रीवास्तव, नवनीत पलोड़, सुरेंद्र गुर्जर, अशोक् राजपूत, ठाकुर रणजीत सिंह राजपूत, अभिषेक सराठे, चंचल कोरी, शुभम राजपूत सहित गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि प्रमुख थे ।

पुरस्कारों का हुआ वितरण

विजेता टीम दिल्ली को 2 लाख की नगद राशि एवं कप स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया । द्वितीय पुरस्कार उप विजेता टीम प्रयाग प्रयागराज को 1 लाख नगद व कप समाजसेवी योगेंद्र दिनेश मालपानी द्वारा दिया गया सभी मैचो में मैन ऑफ द मैच अनु शर्मा द्वारा 21 सौ रुपये दिए गए । फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच फरजान अली को दिया गया जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर आकाशीय छक्के लगाए थे ।

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार 21 हजार नगद विनायक सिंह को भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा द्वारा दिया गया । सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को स्वर्ग की कमल कोचर की स्मृति में पुरस्कार दिए गए जिसमें बेस्ट दर्शक् प्रभु दयाल रजक, बेस्ट कैच अजय यादव, वेस्ट वालर हर्ष नारायण तिवारी, बेस्ट बेस्ट मैन अंशु सिंह गौड़, बेस्ट फील्डर अनुराग पटेल, बेस्ट कीपर कुमार आर्यन, बेस्ट कॉमेंट्री राजेश त्रिपाठी, इमरान खान, वेस्ट अंपायर शैलेंद्र शर्मा, देवेंद्र रजक, इशाक खान ,इलियास खान बेस्ट स्कोरिंग का पुरस्कार विकास पटेल सुभी लाला को दिया गया । कार्यक्रम का संचालन अब्दुल फिरोज खान, रीतेश राय आभार प्रदर्शन मिनेंद्र डागा ने किया । लाईन्स क्रिकेट क्लब के अखिलेश केडी नीरस, मुकेश नीरस, निहाल शर्मा , शानू खान, सूरज नीरस, सुरेश रजक, शाहरुख खान, शैलेन्द्र शर्मा , इल्यास खान, इमरान खान, देवेंद्र रजक, मयंक रूसिया, विकास पटेल, इशाक खान, शुभी लाला, शिवम कुपरेले, अजय कहार, जय पगारे, अजय नीरस, निक्की पवार, कपिल ठाकुर का प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें