सांदीपनि स्कूल खमारपानी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 24 बटालियन छिंदवाड़ा : कमान अधिकारी के निर्देश अनुसार किया विशाल वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
shivaji chouriya
Thu, Jul 9, 2026
सांदीपनि स्कूल खमारपानी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 24 बटालियन छिंदवाड़ा कमान अधिकारी के निर्देश अनुसार किया विशाल वृक्षारोपण,
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
खमारपानी।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय सांदीपनि विद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के जांबाज कैडेट्स द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में कई छायादार और फलदार पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एनसीसी अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी फर्स्ट ऑफिसर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने अनुशासन का परिचय देते हुए 'एक पेड़ - माँ के नाम' और 'पर्यावरण बचाओ' के नारे भी लगाए। कैडेट्स ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए और भविष्य में उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी साथ-साथ वन विभाग के प्रतिनिधि आर के गोदेवार वनरक्षक भी उपस्थित रहे। प्रभारी प्रचार भारत खन्ना एवं उच्चमाध्यमिक शिक्षक डी आर हिग्वे ने कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता देश के स्वर्णिम भविष्य की नींव है। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रकृति के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
Tags :
NCC