थाना गोहलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 नकबजनी का खुलासा, : 4 शातिर नकबजन तथा लूट का 1 फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 13 लाख रुपये के जप्त
Aditi News Team
Thu, Jul 9, 2026
थाना गोहलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 नकबजनी का खुलासा,
4 शातिर नकबजन तथा लूट का 1 फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 13 लाख रुपये के जप्त
थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 440/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस एवं 333/25 धारा 331,305 बीएनएस में गिरफ्तार आरोपी-
1- रीनू जाटव उर्फ राहुल अंडा पिता अन्नी लाल जाटव उम्र 34 वर्ष निवासी डबल फाटक थाना देहात जिला नर्मदापुरम (पूर्व से 28 अपराध पंजीबद्ध)
2- गोपी किशन धुर्वे पिता बादामी लाल धुर्वे उमे 30 साल नि. पत्ती बाजार ईरानी डेरे के पास थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम (पूर्व से 16 अपराध पंजीबद्ध)
👉जप्ती- चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 8 लाख रूपये के जप्त।
*👉👉थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 155/26 धारा 331(4),305(एं) बीएनएस में गिरफ्तार आरोपी-*
1- सूरज चौधरी पिता सुरेश उर्फ नाटी उम्र 25 वर्ष निवासी. बाबाटोला थाना हनुमानताल
2- शक्ति उर्फ राहुल चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमान मन्दिर हनुमानताल
👉जप्ती- चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 5 लाख रूपये के जप्त।
*👉👉थाना गोहलपुर के अपराध क्र. 88/26 धारा 140(3), 309(4) बी एन एस में गिरफ्तार फरार 5 हजार रूपये का उद्घोषित इनामी आरोपी-*
1-संकेत राठौर पिता स्व. गनेश राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी. सब्जी मंडी लटकारी का पड़ाव थाना लार्डगंज
👉 जप्ती - घटना में प्रयुक्त एक्सिस एवं मोबाईल जप्त।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से. ) एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर/नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी एवं थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पांडे के नेतृत्व में थाना गोहलपुर टीम द्वारा 3 नकबजनी का खुलासा कर शातिर नकबजनों को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये सोने चंादी के जेवर जप्त किये गये है।
*👉👉घटना विवरण-* थाना गोहलपुर में शरद आचार्य ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 23/05/26 को समता कालोनी स्थित अपने घर मे ताला लगाकर परिवार सहित मुंबई गया था । दिनांक 10/06/26 को सुबह पड़ोसी ने सूचित किया कि घर का ताला टूटा है चोरी हो गयी है। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर मे अपराध क्र. 440/2026 धारा 331(4),305(।) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। मिले तकनीकी साक्ष्य के आधार पर टीम द्वारा थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम क्षेत्र में दबिश देते हुये दो संदेही को पकडा गया जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम 1. रीनू जाटव उर्फ राहुल अंडा पिता अन्नी लाल जाटव उम्र 34 वर्ष निवासी डबल फाटक थाना देहात जिला नर्मदापुरम 2. गोपी किशन धुर्वे पिता बादामी लाल धुर्वे उमे 30 वर्ष निवासी . पत्ती बाजार ईरानी डेरे के पास थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम बताये जिनसे सघन पूछताछ करने पर समता कालोनी स्थित सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया एवं चुराये हुये सोने चांदी के जेवरात इटारसी में 18 बंगला के खंडहरों मे छुपाना बताते हुये एक वर्ष पूर्व दिनांक 10/05/25 को त्रिमूर्ति नगर गणपती बिहार में एक मकान से एक चोरी कर आरोपी गोपी किशन ने अपने घर पत्ती बाजार ईरानी डेरे के पास थाना इटारसी मे रखना बताया। जिस पर थाना गोहलपुर मे पिछले वर्ष अपराध क्र. 333/25 धारा 331,305 बीएनएस पंजबद्ध होना पाया गया। दोनों आरोपियों कि निशादेही पर चुराये सोने का हार 01 नग, सोने की चेन - 02 नग, सोने की झुमकी 01 नग, अंगूठी- 01 नग, पांचाली 01 नग, पेंडल -01 नग, लॉकेट 01 नग, टॉप्स 01 जोडी, लोंग 01 नग तथा चांदी की सिंदूर दानी 01 नग, सिक्के 02 नग, पायल 03 नग, लटकन 01 नग, बिछिया 41 नग, बड़ा कडा 01 नग, छोटे कड़े 02 नग, ग्लास - 01 नग कुल कीमती लगभग 8 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 440/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस एवं 333/25 धारा 331,305 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है। आरोपी रीनू जाटव उर्फ राहुल अंडा के विरूद्ध पूर्व में जिला नर्मदापुरम में नकबजनी, मारपीट, चोरी, अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ जैसे 28 गंभीर अपराध दर्ज हैं । इसी प्रकार आरोपी गोपी किशन धुर्वे के पूर्व मे जिला नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन, जबलपुर में चोरी, नकबजनी, मारपीट, अवैध शराब,अवैध हथियार के कुल 16 अपराध दर्ज हैं ।
*👉👉घटना विवरण -* थाना गोहलपुर में डॉ. नंदनी सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी लक्ष्मीनारायण परिसर अमखेरा कुदवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03/03/26 को घर मे ताला लगा कर परिवार सहित अनुपपुर गए थे वापस आकार देखा तो मकान का ताला टूटा था अज्ञात चोर द्वारा घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर मे अप. क्र 155/26 धारा 331(4),305(एं) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना मे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरों को लगाया गया। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर 2 संदिग्ध युवकों को पकडा , पूछताछ पर जिन्होंने अपने नाम 1. सूरज चौधरी पिता सुरेश उर्फ नाटी उम्र 25 वर्ष निवासी बाबाटोला थाना हनुमानताल 2. शक्ति उर्फ राहुल चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमान मन्दिर के पास हनुमानताल बताये सघन पूछताछ करने पर दोनों ने लक्ष्मीनारायण परिसर अमखेरा कुदवारी स्थित एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किए गए जेवरात घर में छुपाना बताया । आरोपियों की निशानदेही पर चुराई हुई सोने कि अंगूठी 03 नग, कान के सोने के टाप्स 02 जोडी, पेंडल 03 नग, लॉकेट 02 नग, हाय चंद्रमा 02 नग, गुरिया 12 नग, कंगन की सोने की पत्ती 04 नग, लोंग 08 नग, रिंग -01 नग, तथा चांदी का कमरबंध 01 नग, पाएजे 02, चांदी कि पायल 06 नग, बिछिया 14 नग, अंगूठी 02 नग, चेन 02 नग कुल कीमती लगभग 5 लाख के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को थाना गोहलपुर के अपराध क्रमंाक 155/26 धारा 331(4),305(एं) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सूरज चौधरी के पूर्व में थाना हनुमानताल में मारपीट के 02 अपराध एवं आरोपी शक्ति चौधरी के थाना लार्डगंज में अवैध हथियार एवं थाना हनुमानताल में जुआ के 1-1 अपराध दर्ज है।
*👉👉घटना विवरण -* . थाना गोहलपुर में दिनॉक 8-2-26 को लक्ष्य झा उम्र 20 वर्ष निवासी बाई का बगीचा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 4 लडके मोटर सायकिल व एक्सिस में आये तथा उसे एवं अभिवन को घेरकर कार की चाबी छुडा लिये, सभी ने हाथ मुक्को से मारपीट की तथा अभिनव के गले मे चाकू अडाकर उससे 20 हजार रूपये की मांग कर मोटर सायकिल को वही छोडकर उसे कार मे बंधक बनाकर लगभग ढाई घंटे तक घुमाते रहे तथा उसे व उसके दोस्त के साथ हाथ मुक्को व बैल्ट से मारपीट करते रहे तथा जबरदस्ती डरा धमकाकर उससे ऑन लाईन सुपर मनी एप के माध्यम से 20 हजार रूपये डलवा लिये तथा उसके हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी छीन लिये। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 88/26 धारा 140(3)309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के पतासाजी करते हुये आरोपी 1- ब्रजेश महतो पिता राजेश महतो उम्र 19 वर्ष एवं सुमित डुमार पिता स्व. संजय डुमार उम्र 18 वर्ष, सुमित उर्फ सचिन समुन्द्रे पिता लाला राम समुन्द्रे उम्र 19 वर्ष तीनों निवासी अघोरी बाबा चंडालभाटा को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध कराया गया । चौथा साथी संकेत राठौर घटना कारित कर फरार था जिसकी रिफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों मे दबिश दी जा रही थी।
फरार आरोपी संकेत राठौर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया।
थाना गोहलपुर की टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश कर अमखेरा मे दबिश देते हुये फरार 5 हजार रु के उद्घोषित इनामी आरोपी संकेत राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी सब्जी मंडी लटकारी का पड़ाव थाना लार्डगंज को घेराबंदी कर पकडा जाकर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्सिस एवं मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी को अपराध क्र. 88/26 धारा 140(3), 309(4) बी एन एस में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*उल्लेखनीय भूमिका* - शातिर नकबजनों एवं लूट के फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक अंबुज पांडे, उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक संजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक अरुण दुबे, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद राय, अमित पटेल, जितेंद्र यादव, शील जायसवाल, धर्मेन्द्र सिंह, बाल कृष्ण त्रिपाठी , आरक्षक आलोक यादव, गोपाल राय, अभिरंजन सिंह, जयकिशोर, समरेन्द्र, हरेन्द्र, आशीष श्रीवास्तव, सुजीत, चंदन, इन्द्र कुमार, राजीव, संजय, संदीप मेहरा की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय