करेली चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी पुलिस गिरफ्त में : नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार
Aditi News Team
Mon, Oct 26, 2026
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार
• थाना करेली क्षेत्र में किसानों के घरों एवं खेतों से सिंचाई उपकरणों की चोरी का खुलासा।
• कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 अज्ञात शातिर चोरों की पतासाजी कर किया गिरफ्तार।
• चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी पुलिस की गिरफ्त में।
• चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना करेली क्षेत्र में किसानों के खेतों एवं घरों से सिंचाई उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर तीन सबमर्सिबल मोटर पंप, जले हुए केबल वायर से निकला तांबा, सिंचाई पाइप के टुकड़े, स्टार्टर, केबल वायर एवं चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी से भी एक सबमर्सिबल मोटर पंप जप्त किया गया है।
*घटना का विवरण:*
दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को फरियादी संतोष पटेल, निवासी ग्राम बघुवार, चैकी आमगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अक्टूबर 2026 को अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर 3 हॉर्स पावर का सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना करेली में धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
*नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही — 48 घंटे के भीतर 4 शातिर चोर गिरफ्तार :*
अज्ञात चोरों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री डी.पी.एस. चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रशांत लोधी, भूरा लोधी, राहुल लोधी एवं ओमप्रकाश लोधी, सभी निवासी आमगांव बड़ा, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी करना स्वीकार किया। आगे की पूछताछ में ग्राम बघुवार से अन्य सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी करने, किसानों के खेतों में लगी केबल काटकर जलाने के बाद उससे तांबा निकालकर बेचने तथा ग्राम डुंगरिया, थाना करेली क्षेत्र से सिंचाई पाइप एवं स्टार्टर चोरी करने की बात भी सामने आई।
*चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी पुलिस गिरफ्त में:*
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी रूपराम जाटव, निवासी महेंद्र वार्ड, करेली, से 5 हॉर्स पावर का एक सबमर्सिबल मोटर पंप जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त थाना करेली में धारा 303, 324 (2) बीएनएस से संबंधित चोरी गया मशरूका भी बरामद किया गया।
*जप्त मशरूका:*
• 01 हॉर्स पावर, 03 हॉर्स पावर एवं 05 हॉर्स पावर के कुल 03 सबमर्सिबल मोटर पंप।
• जले हुए केबल वायर से निकला तांबा।
• 22 नग सिंचाई पाइप के टुकड़े।
• 30 फीट केबल वायर एवं 01 स्टार्टर।
• चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिले भी जप्त।
*पुलिस टीम की भूमिका:*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक संग्राम सिंह, उप निरीक्षक अनिल तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संतकुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक यतीश यादव, प्रधान आरक्षक रमेश ठाकुर, आरक्षक कौशलेन्द्र, आरक्षक सचिन ठाकुर, आरक्षक प्रताप पटेल तथा सैनिक रामनारायण पाठक एवं सैनिक द्वारका राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे,