जुए के फड़ों पर छापा : जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त
Aditi News Team
Mon, Oct 26, 2026
जुए के फड़ों पर छापा, जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये,
नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनांक 25-10-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा मोहल्ला मोटे के घर के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ कुछ जुआडी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दंाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा पूछताछ पर सभी ने अपने नाम राजेन्द्र पाण्डे निवासी कटरा, फरहान खान निवासी अंसार नगर गोहलपुर, मोहसिन खान निवासी मक्का नगर हनुमानताल, सोनू बर्मन निवासी कटरा , मोनू डोंगरे निवासी निर्भय नगर, वसीम खान निवासी मक्का नगर, सद्दाम मंसूरी निवासी गली न. 8 मक्का नगर, राशिद खान निवासी टेढी नीम हनुमानताल, बताये जुआडियों के कब्जे एवं फड से नगद 7 हजार 800 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआडियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कुदवारी में दबिश देते हुये आलोक साहू , विवेक, रोहित कोल, विशाल कोल, सोहेल खान, शहनवाज मंसूरी को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा गया जुआडियों के कब्जे एवं फड से नगद 1 हजार रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआडियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक केसरीनंदन राय, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, मनोज पाण्डे, मुन्ना लाल बेन, आरक्षक अनिल शर्मा, महेश कहार, नीलेश यादव, संदीप यादव, की सराहनीय भूमिका रही।
थाना प्रभारी कटंगी श्री गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि आज दिनांक 26-10-26 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुण्डा नाला के पीछे एक खेत में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, कुण्डा नाला के पीछे कच्चा रास्ता से थोड़ी अंदर खेत में बल्व की रोशनी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तो पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः अब्दुल खान उम्र 52 वर्ष निवासी नया बजार कटंगी, धनेश जैन उम्र 48 वर्ष निवासी कूड़न मोहल्ला, अनिल ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी दुर्गा चौक बजरिया मोहल्ला, आकाश ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी कुचबंधिया मोहल्ला कटंगी बताये जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के 52 पत्त एवं 4 हजार 270 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक मुलायम सिंह, आरक्षक प्रदीप, वीरेन्द्र, अमित पटेल, लोकेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय